एक्सप्लोरर

40-42 दलों वाले NDA का नेतृत्व कर रहे मोदी 'महामिलावट' के सरगना हैं- कांग्रेस

पार्टी ने यह भी सवाल किया कि क्या 1996, 1998 और 1999 में गठबंधन सरकार चलाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी ने 'महामिलावट' का नेतृत्व किया था?

नई दिल्ली: जनता से 'महामिलावट के प्रति सावधान रहने' के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि 40-42 दलों वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेतृत्व कर रहे मोदी ''महामिलावट के सरगना'' हैं. पार्टी ने यह भी सवाल किया कि क्या 1996, 1998 और 1999 में गठबंधन सरकार चलाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी ने 'महामिलावट' का नेतृत्व किया था?

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी के ताजा हमले के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''आज वाजपेयी जी की अंतरात्मा रो रही होगी. हम पूछना चाहते हैं कि क्या वाजपेयी की सरकार महामिलावट की सरकार थी?'' उन्होंने पूछा, ''इस देश में गठबंधन सरकार की प्रक्रिया किसने शुरू की? वीपी सिंह को किसने समर्थन दिया? 1996 में 13 दिन की सरकार किसके समर्थन से बनी थी?''

तिवारी ने दावा किया, ''जब प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि गठबंधन महामिलावट है तो क्या इसका मतलब है कि एनडीए में दूसरे दल नहीं है. 40-42 दल उनके साथ हैं और वह इस महामिलावट के सरगना हैं.'' दरअसल, छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाने की चल रही कोशिशों पर तंज कसते हुए शुक्रवार को जनता से इस 'महामिलावट' के प्रति सावधान रहने को कहा.

सर्वे के आंकड़ों की जुबानी जानें: चुनाव में प्रियंका किसका फायदा और किसका नुकसान करेंगी?

मोदी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी वापस सत्ता में नहीं आ पाती है तो मतदाताओं को इस 'महामिलावट' के प्रति सावधान रहना होगा. उन्होंने एक रैली में कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता कानूनी दावपेंच में उलझे हुए हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget