एक्सप्लोरर

वंशवाद वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- अपने गिरेबां में झांकें अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि बीजेपी काम करके दिखाने की राजनीति में विश्वास करती है. कांग्रेस और राहुल गांधी की वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को वह सफल नहीं होने देगी.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने पार्टी और राहुल गांधी पर वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने के बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के आरोपों पर पलटवार किया. कांग्रेस ने कहा कि ‘अमित शाह को दूसरों पर अंगुली उठाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए.’ पार्टी ने कहा कि वह धर्मनिरपेक्षता और बराबरी में विश्वास करती है.

अमित शाह के बयान के बारे में प्रतिक्रिया पूछे जाने पर कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, ‘‘एक कहावत है कि हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और. जो वंशवाद में विश्वास नहीं करने का दावा करते हैं ,हम उनसे कुछ पूछना चाहते हैं. बीजेपी नेता प्रेम कुमार धूमल का बेटा अनुराग ठाकुर लोकसभा में क्या कर रहा है. राजस्थान की मुख्यमंत्री के माननीय सपूत लोकसभा में क्या कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सुपुत्र लोकसभा में क्या कर रहे हैं.’’

अमित शाह ने बीजेपी कार्यकारणी में 2019 में बड़ी जीत का खाका पेश किया, बोले- कांग्रेस राज में था भ्रष्टाचार

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘दूसरों पर अंगुली उठाने से पहले बीजेपी अध्यक्ष को अपने गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए.’’ तिवारी ने कहा, ‘‘जहां तक तुष्टिकरण की बात है, कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करती है. बराबरी में विश्वास करती है. इसलिए दस साल यूपीए की सरकार रही और उन दस सालों में सामाजिक तनाव की कोई खबर नहीं आई. पिछले तीन साल से बीजेपी की सरकार बनी है. कभी खानपान को लेकर, कभी गाय के नाम पर, कभी लव जेहाद के नाम पर, कभी घर वापसी के नाम पर, उन्होंने भारत के सांप्रदायिक सौहार्द के परखच्चे उड़ा दिए.’’

मनीष तिवारी ने कहा, ‘‘ कुल मिलाकर पिछले 40 महीनों का लब्बोलुबाब यह है कि यह सरकार पूरी तरह से विफल है. अथर्व्यवस्था को देखें तो इनकी नीतियों के कारण उसे लकवा मार गया है.’’ वंशवाद पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि बीजेपी काम करके दिखाने की राजनीति में विश्वास करती है. कांग्रेस और राहुल गांधी की वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को वह सफल नहीं होने देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बच्चे भी लाइव देख रहे...’, भारत-इंग्लैंड टी20 मैच के बीच कॉन्डम के विज्ञापन दिखाने पर भड़के TMC नेता कीर्ति आजाद, BCCI से क्या कहा?
‘बच्चे भी लाइव देख रहे...’, भारत-इंग्लैंड टी20 मैच के बीच कॉन्डम के विज्ञापन दिखाने पर भड़के कीर्ति आजाद
बंगाल में बोरी में नाबालिग बच्ची का शव मिलने पर भड़की सायोनी घोष, मुख्यमंत्री से की बात, जानें क्या कहा?
बंगाल में बोरी में नाबालिग बच्ची का शव मिलने पर भड़की सायोनी घोष, मुख्यमंत्री से की बात, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप

वीडियोज

Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP
Ram Mandir Theft: चढ़ावा चोरी और 'वो पांच' ! | Daan Chori | Champat Rai | Tinnu
Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget