एक्सप्लोरर

जो बाइडेन ने व्लादिमीर पुतिन को लेकर दिए अपने बयान पर दी सफाई लेकिन माफी से किया 'इनकार'

बाइडेन ने शनिवार को अपने एक भाषण में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में कहा था कि ‘‘यह शख्स सत्ता में नहीं रह सकता.’’

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को स्पष्ट किया कि वह सप्ताहांत में की गई अपनी उस टिप्पणी में से ‘‘कुछ भी वापस नहीं ले रहे हैं’’, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘‘सत्ता में रहने के लायक नहीं हैं.’’ हालांकि, बाइडेन ने इस बात पर जोर दिया कि वह मॉस्को में सत्ता परिवर्तन का आह्वान नहीं कर रहे थे. बाइडेन ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं है कि उनकी टिप्पणी से यूक्रेन में युद्ध को लेकर तनाव बढ़ेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह सिर्फ एक साधारण बात को स्पष्ट करने वाला है कि इस तरह का व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है.’’

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "मैं उस नैतिक आक्रोश को व्यक्त कर रहा था, जो मैंने महसूस किया. मैं कुछ भी वापस नहीं चल रहा हूं. मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं एक नीतिगत परिवर्तन की बात कर रहा था. ऐसे (पुतिन) लोगों को देश पर शासन नहीं करना चाहिए, लेकिन वे करते हैं." उन्होंने यह भी कहा, "मैं अपनी व्यक्तिगत भावनाओं के लिए कोई माफी नहीं मांगता हूं."

बता दें कि बाइडेन ने शनिवार को अपने एक भाषण में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में कहा था कि ‘‘यह शख्स सत्ता में नहीं रह सकता.’’ हालांकि, व्हाइट हाउस और अन्य अमेरिकी अधिकारियों ने तुरंत यह स्पष्ट किया कि बाइडेन वास्तव में पुतिन को सत्ता से हटाने की बात नहीं कर रहे थे.

जर्मनी के चांसलर ने भी दी थी बाइडेन की टिप्पणी पर सफाई
इससे पहले जर्मनी के चांसलर ओलाफ शॉल्त्स ने बाइडन की टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि रूस में शासन परिवर्तन न ही उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का लक्ष्य है और न ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का. 

‘एआरडी’ टेलीविजन पर रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या पुतिन को हटाना वास्तविक उद्देश्य है, शॉल्त्स ने जवाब दिया, ‘‘यह नाटो का उद्देश्य नहीं है और न ही अमेरिकी राष्ट्रपति का.’’

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: युद्ध में यूक्रेन को अब तक 564 बिलियन डॉलर का नुकसान, कई शहरों के मेयर्स को अगवा कर रूस ने मारा

नितिन गडकरी के इस सलाह का कांग्रेस नेता ने किया स्वागत, लेकिन सरकार पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget