एक्सप्लोरर

Congress Allegation: विपक्षी दलों के साथ इस राज्य की सरकार का हिस्सा है NDA में शामिल ये दल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Congress Attack On Pinarai Vijayan: कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर हमला करते हुए सवाल किया है कि केंद्र में मंत्री बने एक नेता की पार्टी उनकी सरकार की सहयोगी है.

Congress Attack On Pinarai Vijayan: कांग्रेस ने केंद्र में बीजेपी नीत एनडीए सरकार में जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एचडी कुमारस्वामी के मंत्री बनने को लेकर शनिवार (15 मई) को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सवाल किया कि किन परिस्थितियों में जेडीएस की प्रदेश इकाई केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का हिस्सा बनी हुई है.

कुमारस्वामी ने हाल में केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री के रूप में शपथ ली. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जेडीएस पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री विजयन और सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने तब से इस मामले पर चुप्पी साध रखी है.

'मौन सहमति से केंद्र में मंत्री बने कुमारस्वामी'

विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने विजयन पर प्रहार करते हुए एक बयान में कहा कि वह वाम मोर्चा में जेडीएस की प्रदेश इकाई को बने रहने की अनुमति देकर बस अपना दोहरा मापदंड ही दिखा सकते हैं. उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी माकपा की ‘मौन सहमति’ से ही केंद्रीय मंत्री बने हैं.

माकपा पर जेडीएस को ‘‘राजनीतिक संरक्षण’’ प्रदान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह मार्क्सवादी पार्टी और मुख्यमंत्री विजयन इस एनडीए सहयोगी के खिलाफ कुछ नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की ओर से जांच किये जा रहे मामले उनके सिर पर खतरे की तलवार की तरह हैं. सतीशन ने कहा कि केरल में एलडीएफ-एनडीए गठबंधन शासन चला रहा है.

जेडीएस केरल की सत्ता में शामिल

उन्होंने मुख्यमंत्री और माकपा के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व से यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि किन परिस्थतियों में जेडीएस एलडीएफ का हिस्सा बना हुआ है. जेडीएस की केरल इकाई ने पिछले साल एनडीए में शामिल होने के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय को खारिज कर दिया था और कहा था कि यह पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में स्वीकार किये गये राजनीतिक प्रस्ताव के विरूद्ध है. जेडीएस की प्रदेश इकाई केरल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Speaker: लोकसभा में स्पीकर पद को लेकर छिड़ा घमासान, इंडिया गठबंधन ने रखी है ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-बिहार में लाठीचार्ज, लिचिंग, सभी मामले सुनेगा SC, बनाएगा SOP
दिल्ली-बिहार में लाठीचार्ज, लिचिंग, सभी मामले सुनेगा SC, बनाएगा SOP
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
अभिजीत दीपके करेंगे शादी, आए रिश्ते, मां ने बताया कैसी बहू चाहिए?
अभिजीत दीपके करेंगे शादी, आए रिश्ते, मां ने बताया कैसी बहू चाहिए?
डार्क वेब से ड्रग्स, बिटकॉइन से काली कमाई! बनमीत सिंह और उनकी पत्नी तलब
डार्क वेब से ड्रग्स, बिटकॉइन से काली कमाई! बनमीत सिंह और उनकी पत्नी तलब

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget