एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर ट्विटर की पाबंदी से कांग्रेस नाराज, सोमवार को करेंगे विरोध प्रदर्शन

रेप पीड़िता के माता-पिता की तस्वीर ट्वीट करने की वजह से ट्विटर की तरफ से राहुल गांधी के अकाउंट पर लगाई गई अस्थाई पाबंदी से कांग्रेस पार्टी नाराज है.

नई दिल्ली: भारत सरकार और बीजेपी के बाद ट्विटर अब प्रमुख विपक्षी दल यानी कांग्रेस के निशाने पर आ गया है. रेप पीड़िता के माता-पिता की तस्वीर ट्वीट करने की वजह से ट्विटर की तरफ से राहुल गांधी के अकाउंट पर लगाई गई अस्थाई पाबंदी से कांग्रेस पार्टी नाराज है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खाते पर की गई इस कार्रवाई के दो दिन बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने ट्विटर की आलोचना की है और साथ ही आरोप लगाया है कि ऐसा मोदी सरकार के दबाव में किया गया है. वहीं सोमवार को कांग्रेस के युवा और छात्र संगठन ने ट्विटर के खिलाफ प्रदर्शन करने का एलान किया है. 

दरअसल, दिल्ली कैंट से सटे इलाके में नाबालिग दलित बच्ची की कथित तौर पर रेप के बाद हत्या से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी ने न्याय की मांग करते हुए बच्ची के माता-पिता के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की थी. राहुल गांधी के ट्वीट के खिलाफ राष्ट्रीय बाल आयोग की शिकायत के बाद ट्विटर ने ना केवल राहुल गांधी का ट्वीट हटा दिया बल्कि उनके अकाउंट पर अस्थाई रोक भी लगा दी. ट्विटर के जरिए रोजाना मोदी सरकार पर हमला करने वाले राहुल गांधी पाबन्दी के कारण दो दिनों से ट्वीट नहीं कर पाए हैं. 

शनिवार देर शाम कांग्रेस ने इसकी जानकारी दी. साथ ही बताया कि अकाउंट को बहाल करने की प्रक्रिया की जा रही है. लेकिन समय गुजरने के साथ कांग्रेस के तेवर सख्त हो गए. पार्टी के नेताओं ने ट्विटर और केंद्र सरकार पर निशाना साधना शुरू किया. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "मैं भी राहुल" का ट्रेंड चलाया. 

कांग्रेस ने यह सवाल भी उठाया है कि पीड़ित परिवार की तस्वीर शेयर करने के लिए राहुल गांधी पर तो कार्रवाई हुई. लेकिन कुछ वैसी ही तस्वीर राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की तरफ से भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा- "मोदी सरकार दलित की बेटी को न्याय देने की बजाय, हमदर्दी व न्याय मांगने वाली बुलंद आवाज़ को दबाने का षड़यंत्र कर रही है. मोदी जी, #Twitter को डरा कर, श्री राहुल गांधी का अकाउंट बंद करा कर भी बेटी से न्याय की आवाज़ नही दबा पाएंगे. ट्विटर को दबाएं या FIR दर्ज कराएं, न्याय देना होगा." 

अगले ट्वीट में सुरजेवाला ने लिखा- "वाह मोदी जी, 2 अगस्त को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग दिल्ली की अबोध बेटी से मुलाक़ात कर मां-बाप की फ़ोटो #twitter पर लगाए, तो सही. बीजेपी की पूर्व सांसद व SC आयोग की मेम्बर 3 अगस्त को मां-बाप की फ़ोटो #Twitter पर लगाए, तो ठीक और राहुल गांधी जी बेटी के लिए न्याय मांगे तो अपराध!" 

दरअसल राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के आधिकारिक ट्विट और आयोग की सदस्य बीजेपी नेता अंजू बाला के ट्विट में भी पीड़ित माता-पिता की तस्वीर साझा की गई है. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसे ट्विटर का दोहरा रवैया करार दिया. राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर पाबंदी लगाए जाने के विरोध में सोमवार को यूथ कांग्रेस दिल्ली में ट्विटर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेगा. वहीं एनएसयूआई ने संसद के पास प्रदर्शन का एलान किया है.   

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी
Explained: PM मोदी ने 12 साल में कैसे बना दिया 'भगवा भारत'? आखिर कैसी स्ट्रेटजी रही, जो पहले किसी को नहीं सूझी
PM मोदी ने 12 साल में कैसे बना दिया भगवा भारत? कैसी स्ट्रेटजी रही, जो पहले किसी को नहीं सूझी
'विवाद कहीं का भी हो, दिल्ली HC कर सकता है CAPF मामले की सुनवाई', सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'विवाद कहीं का भी हो, दिल्ली HC कर सकता है CAPF मामले की सुनवाई', सुप्रीम कोर्ट का आदेश
कांग्रेस में होगा TMC का विलय? अटकलों के बीच राहुल गांधी से मिले अभिषेक बनर्जी
कांग्रेस में होगा TMC का विलय? अटकलों के बीच राहुल गांधी से मिले अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने जवाहर लाल नेहरू से की PM मोदी की तुलना तो भड़क गई कांग्रेस, कहा- 'भारत के लिए गले की फांस...'
BJP ने जवाहर लाल नेहरू से की PM मोदी की तुलना तो भड़क गई कांग्रेस, कहा- 'भारत के लिए गले की फांस...'
किरेन रिजीजू से ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ने बताया- यूपी का बहुत दिलचस्प नेता
किरेन रिजीजू से ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ने बताया- यूपी का बहुत दिलचस्प नेता
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
Bharat Bhhagya Viddhaata First Review: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'इसे टैक्स फ्री करेंगे'
दिल्ली की सीएम ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'हम इसे टैक्स फ्री करेंगे'
IND A Vs SL A 2026: उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त
उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा - 'उनकी लीडरशिप में...'
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा - 'उनकी लीडरशिप में...'
जून में करें इन 4 फसलों की खेती, 4 महीने में होगी 4 लाख रुपये की मोटी कमाई
जून में करें इन 4 फसलों की खेती, 4 महीने में होगी 4 लाख रुपये की मोटी कमाई
अमिताभ बच्चन ने खरीदी Defender की सबसे पावरफुल SUV, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
अमिताभ बच्चन ने खरीदी Defender की सबसे पावरफुल SUV, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget