एक्सप्लोरर

कोरोना पर प्रधानमंत्री मोदी की ब्रीफिंग में शामिल हुईं 13 पार्टियां, कांग्रेस और अकाली दल ने किया बहिष्कार

कांग्रेस के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हमने इसे 2 स्लॉट में करने के लिए कहा था. हम इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं क्योंकि हर किसी को कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानना चाहिए.

कोविड-19 पर ब्रीफिंग के लिए बुलाई गई बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने के बाद यह कार्यक्रम शुरू हो चुका है. इसमें सहयोगी और विपक्षी दलों समेत कुल 13 पार्टियों के नेता शिरकत कर रहे हैं. कोरोना ब्रीफिंग के दौरान एआईएडीएमके, शिवसेना, एनसीपी, बीजेपी, तमिल मनीला कांग्रेस, टीएमसी, जेडीएस, टीआरएस, वाईएसआरसीपी, एलजेपी, बीएसपी, जेडीयू और एनडीपीपी शामिल हुई है. जबकि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने इसका बहिष्कार करने का फैसला किया.

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा- "हमें यह कहा गया था कि फ्लोर लीडर्स की जगह सभी सांसदों को बैठक में बुलाया गया है. सभी को बोलना दिया जाना चाहिए." खड़गे ने आगे कहा- "हमने इसे 2 स्लॉट में करने के लिए कहा था. हम इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं क्योंकि हर किसी को कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानना चाहिए."

कोविड-19 ब्रीफिंग में शामिल होने से कांग्रेस-अकाली का इनकार

इधर, अकाली दल ने भी कोरोना पर बैठक में में शामिल होने से मना कर दिया है. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा- आज अकाली दल पीएम मोदी की तरफ से कोविड-19 पर ब्रीफिंग का बहिष्कार करेगी. अकाली दल बैठक में तभी हिस्सा लेगी जब पीएम मोदी किसानों के मुद्दे पर बैठक बुलाते हैं. 

गौरतलब है कि कोरोना की देश में स्थिति को लेकर एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है. बैठक शाम 6 बजे संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में बुलाई गई है. इस बैठक की महत्ता इसी बात से समझी जा सकती है कि इसमें ख़ुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. बैठक में दोनों सदनों में सभी दलों के प्रमुखों को बुलाया गया है. सूत्रों के मुताबिक़, बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण देश में अब तक हुए कोरोना टीकाकरण और इस मुद्दे पर सरकार की नीति को लेकर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन देंगे. प्रेजेंटेशन में कोरोना की वर्तमान स्थिति के बारे में भी विस्तार से बताए जाने की संभावना है.

बैठक में शामिल होगी टीएमसी

इधर, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में कोविड-19 पर सदन में राजनीतिक दलों के नेताओं को संबोधित करेंगे. ब्रायन ने इसे ‘रचनात्मक विपक्ष’ की जीत करार दिया जिसने इस बात पर जोर दिया है कि प्रधानमंत्री को इस संबंध में संसद में बयान देना चाहिए.

विपक्षी दलों ने रविवार को सर्वदलीय बैठक में संसद परिसर की एक इमारत में कोविड-19 पर सभी दलों के नेताओं को मोदी द्वारा संयुक्त संबोधन दिए जाने के सरकार के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि जिस वक्त संसद का सत्र चल रहा है उस वक्त यह ‘‘बेहद अनियमित’’ है.साथ ही बैठक में दावा किया गया था यह नियमों की उपेक्षा करना है.

तृणमूल नेता ने ट्वीट किया,‘‘ संसद, रचनात्मक विपक्ष चलता रहे। सर्वदलीय बैठक में संसदीय मामलों के मंत्री ने घोषणा की ‘प्रधानमंत्री एक सम्मेलन कक्ष में कोविड-19पर प्रस्तुति देंगे.’ हम इस बात पर अड़े रहे कि प्रधानमंत्री का कोई भी बयान संसद के अंदर होना चाहिए. अब सूचित किया गया कि माननीय प्रधानमंत्री की मौजूदगी में स्वास्थ्य सचिव बैठक को संबोधित करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि विपक्षी दल चाहते हैं कि प्रधानमंत्री महामारी और अन्य मुद्दों पर संसद में बयान दें.

ये भी पढ़ें: जासूसी कांड: ओवैसी बोले- सरकार बताए सॉफ्टवेयर खरीदा या नहीं, इस मामले पर पीएम मोदी ने क्या कार्रवाई की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget