एक्सप्लोरर

'राजस्थान के नए सीएम...', अधीर रंजन ने जब बीजेपी सांसद महंत बालकनाथ को कही ये बात, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

Mahant Balaknath: राजस्थान में बीजेपी को बंपर जीत मिली है, जिसके बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि यहां किसे मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाता है.

Rajasthan Election Results: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार (4 दिसंबर) को कांग्रेस सांसद और लोकसभा विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी और बीजेपी सांसद महंत बालकनाथ के बीच एक बेहतरीन मूमेंट देखने को मिला. कांग्रेस नेता ने मजाकिया लहजे में बालकनाथ को 'राजस्थान का नया मुख्यमंत्री' बताया. वहीं, अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी सुनकर बालकनाथ उनकी ओर मुड़े और फिर बिना कुछ कहे मुस्कुराने लगे और आगे बढ़ गए. 

दरअसल, राजस्थान में चुनावी नतीजे सामने आने के बाद अब बीजेपी के भीतर मुख्यमंत्री पद की दौड़ शुरू हो गई है. बीजेपी ने इस बार चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह से हराया है. ऐसा लग रहा था कि राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है, मगर नतीजे बिल्कुल एकतरफा रहे हैं. बीजेपी ने राजस्थान में 115 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 69 सीटें आई हैं. अन्य दलों को 13 सीटें हासिल हुई हैं. बीएसपी ने भी दो सीटों पर जीत हासिल की है.

तिजारा से चुनाव जीते हैं बालकनाथ

बालकनाथ, वसुंधरा राजे, दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, समाराम, गोविंद प्रसाद, जसवन्त सिंह यादव, महेंद्र पाल और मीना अनिता भदेल जैसे प्रमुख उम्मीदवारों में से एक थे, जिन्होंने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से राजस्थान विधानसभा चुनाव जीता है. बालकनाथ को बीजेपी ने तिजारा विधानसभा सीट से टिकट दिया था, जहां उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान खान को 6173 वोटों को मार्जिन से हराया है. उन्हें सीएम पद का दावेदार भी बताया जा रहा है. 

विधानसभा चुनाव में कैसा रहा बीजेपी का प्रदर्शन?

बीजेपी ने राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बंपर जीत हासिल की है. इस तरह हिंदी हार्टलैंड से कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है. मध्य प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर होने के बावजूद भी 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर जीत हासिल की. छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 90 सीटों में से 54 सीटों पर जीत हासिल की. हालांकि, तेलंगाना में बीजेपी को आठ सीटों पर जीत मिली है, जबकि मिजोरम में उसे दो सीटों पर जीत हासिल हुई है. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Result: हिंसा में गई थी बेटे की जान, BJP ने दिया टिकट, ईश्वर साहू ने कांग्रेस के मंत्री को हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget