एक्सप्लोरर

'गुजरात दंगों पर पिता का बयान याद है?', एस जयशंकर पर भड़के विपक्षी दलों के नेता

BBC Documentary: सांसद जवाहर सरकार ने कहा, अजीब बात है कि जयशंकर को गांधी परिवार के खिलाफ अपनी नाराजगी के बारे में अब पता चला, जबकि उन्होंने उनकी सरकार में वफादारी से सेवा की और बेहतरीन पदों पर रहे.

K Subrahmanyam: विपक्ष के कई नेताओं ने चीन और बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणियों को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधा. साथ ही उन्हें गुजरात दंगों पर उनके पिता के दिए गए बयान के बारे में याद दिलाया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विदेश मंत्री ने एक साक्षात्कार में अपनी एक टिप्पणी से देश की सेना का हौसला तोड़ा है.

कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि जयशंकर आजाद भारत के सबसे विफल विदेश मंत्री हैं. उन्होंने मीडिया से कहा, "विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक साक्षात्कार में चीन को लेकर जो बोला है वो चिंताजनक है. जयशंकर ने भले ही राहुल गांधी का अपमान करने का प्रयास किया, लेकिन असल में उन्होंने अपमान भारतीय सेना और भारत की भूभागीय अखंडता का किया है."

एस जयशंकर पर हमला

सुप्रिया ने दावा किया, "गलवान में हमारे 20 जवानों की शहादत हुई है, लेकिन हमारे देश के विदेश मंत्री कह रहे हैं कि हम छोटी अर्थव्यवस्था हैं इसलिए चीन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था पर हमला नहीं कर सकते." कुछ विपक्षी नेताओं ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर जयशंकर की टिप्पणी को लेकर उन पर हमला किया. खबरों के अनुसार, जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर डॉक्यूमेंट्री प्रसारित करने को लेकर निशाना साधा था.

जयशंकर को अब पता चला!

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने कहा, "अजीब बात है कि जयशंकर को गांधी परिवार के खिलाफ अपनी नाराजगी के बारे में अब पता चला, जबकि उन्होंने उनकी सरकार में ही पूरी वफादारी से सेवा की और बेहतरीन पदों पर रहे. यह भूलने की बीमारी है या फिर विदेश मंत्री के रूप में मिली पदोन्नति के चलते बीजेपी के साथ उनका मेलमिलाप है?"

एस जयशंकर के पिता का पहले का बयान

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, "एस जयशंकर के पिता के. सुब्रमण्यम ने कहा था कि 'गुजरात (2002) में धर्म की हत्या की गई. जो निर्दोष नागरिकों की रक्षा करने में विफल रहे वो अधर्म के दोषी हैं... राम होते तो गुजरात के 'असुर' शासकों के खिलाफ अपना बाण चलाते.' असुर की सेवा करने के लिए शर्म करिये."

पिता को लेकर घिरे जयशंकर

सुप्रिया श्रीनेत ने भी के. सुब्रमण्यम की टिप्पणियों को लेकर जयशंकर को निशाना साधा. तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने दावा किया, "विदेश मंत्री शायद यह भूल गए कि उनके पुत्र ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस द्वारा वित्तपोषित 'ऐसपेन इंस्टीट्यूट' के लिए काम किया है."

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल किया कि अगर चीन पर सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो वह संसद में चर्चा से क्यों भाग रही है? उन्होंने कहा कि सरकार को सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: '2024 में बनाएंगे सरकार', विपक्षी एकता पर क्या कुछ बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय थलापति का तमिलनाडु के इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़ा दी 25 फीसदी सैलरी
विजय थलापति का तमिलनाडु के इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़ा दी 25 फीसदी सैलरी
सड़कों पर लबालब पानी, आसमान में गरजते बादल और कुदरत का कहर…, महाराष्ट्र से केरल तक बेबस इंसान
सड़कों पर लबालब पानी, आसमान में गरजते बादल और कुदरत का कहर…, महाराष्ट्र से केरल तक बेबस इंसान
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget