एक्सप्लोरर

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ खेलों में बरस रहा सोना! राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- आपने बर्मिंघम में तिरंगा फहराया

Commonwealth Games 2022 Update: राष्ट्रपति ने कहा कहा, ‘‘अमित पंघाल को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिये बधाई. दर्शकों ने आपकी फुर्ती और मुक्कों के चयन को सराहा.

President On Commonwealth Games 2022: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को बधाई दी. विश्व चैम्पियन निकहत जरीन, अमित पंघाल और नीतू गंघास ने देश को रविवार को मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक दिलाये, जबकि एथलेटिक्स में एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबाकर ने त्रिकूद स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जबकि अनु रानी ने महिला भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीते. भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता. टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और साथियान ज्ञानशेखरधन ने युगल स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया. मुर्मु ने पदक विजेताओं को बधाई देने के लिये लगातार ट्वीट किये.

निकहत को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘विश्व चैम्पियन निकहत जरीन को राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने के लिये बधाई. आपने अपने मुकाबले में दबदबा बनाया जो साथी भारतीयों के लिये खुशी का लम्हा था. आपके स्वर्ण पदक का मतलब बर्मिंघम में तिरंगा फहराया. आप एक ‘आइकन’ बन गयी हो, विशेषकर लड़कियों के लिये. ’’ राष्ट्रपति ने लिखा, ‘‘इतिहास रचा गया. एल्डोस पॉल को स्वर्ण और अब्दुल्ला अबूबाकर को त्रिकूद में रजत पदक जीतने के लिये बधाई. अपने देश के दबदबे को देखकर अच्छा लगा. यह दुर्लभ उपलब्धि लंबे समय तक याद रखी जायेगी. ’’

आपका जज्बा काबिलेतारीफ

संदीप कुमार को 10,000 मीटर पैदल चाल में कांस्य पदक जीतने के लिये भी उन्होंने बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘‘अमित पंघाल को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिये बधाई. दर्शकों ने आपकी फुर्ती और मुक्कों के चयन को सराहा. आपकी प्रतिभा सभी भारतीयों के लिये गर्व की बात है. ’’ राष्ट्रपति ने नीतू को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने के लिये प्रतिभाशाली नीतू को हार्दिक बधाई. आपने मुक्के जड़कर शीर्ष तक पहुंचने के लिये इतिहास रच दिया. आपने इतनी छोटी उम्र जो जज्बा और कौशल दिखाया, वह काबिलेतारीफ है.’’

ये भी पढ़ें- Shrikant Tyagi Viral Video: श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी को नोएडा पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा, पति की गिरफ्तारी तक रहेगी नजर

आपको पदक महिलाओं को प्रेरित करेगा

उन्होंने अनु रानी के पदक पर ट्वीट किया, ‘‘अनु रानी को भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिये बधाई. आपने विश्व चैम्पियनशिप में इस खेल के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनकर नये आयाम खोले हैं. आपका पदक सभी भारतीयों विशेषकर महिलाओं को प्रेरित करेगा. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘शरत कमल और साथियान ज्ञानशेखरन को टेबल टेनिस में रजत पदक जीतन के लिये बधाई. आपकी भागीदारी ने आपको शोहरत दिलायी. भारतीयों को आप पर गर्व है.’’

देश को गौरवान्वित करना जारी रखें

राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने के लिये बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारतीय महिला हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने के लिये बधाई. आपके जोश से भरे प्रदर्शन और एकजुट खेल ने प्रत्येक भारतीय का दिल जीत लिया. आपने भारत को गौरवान्वित किया. आप इसी तरह देश को गौरवान्वित करना जारी रखें. ’’पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को बधाई देते हुए मुर्मु ने कहा, ‘‘तोक्यो पैरालंपिक 2020 की रजत पदक विजेता भाविना पटेल ने फिर भारत को गौरवान्वित किया. राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिये भाविना को बधाई. आप बाधाओं पर भावना की जीत का प्रतीक हैं. लोगों को आपसे प्रेरणा लेनी चाहिए.’’

ये भी पढ़ें- Shrikant Tyagi Viral Video: ड्राइवर पकड़ा गया, लेकिन श्रीकांत त्यागी अब भी पुलिस के शिकंजे से बाहर, छापेमारी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget