एक्सप्लोरर

कमांडर बलविंदर सिंह संधू हत्या मामला, एनआईए ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

शौर्य चक्र विजेता कमांडर बलविंदर सिंह संधू की हत्या के बाद जब जांच एजेंसियों को इनके बारे में पता चला तो यह दोनों अपने ठिकानों से भाग निकले थे और इधर-उधर छुपते हुए घूम रहे थे.

नई दिल्ली: शौर्य चक्र विजेता कमांडर बलविंदर सिंह संधू की हत्या के मामले में दो भागे हुए आरोपियों को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में आरोप है कि पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर बलविंदर सिंह की हत्या की गई थी.

एनआईए इस मामले में पहले भी कुछ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट के सामने पेश कर चुका है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने पूछताछ के लिए 4 दिन की एनआईए रिमांड पर भेजा है जिससे पूरे षडयंत्र का पर्दाफाश हो सके.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर हरविंदर सिंह उर्फ ढिल्लों निवासी जिला तरनतारन पंजाब और जिला तरनतारन के ही नवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया. इन दोनों पर आरोप था कि यह इस मामले में गिरफ्तार और चार्जशीट किए गए आरोपी इंदर के सहयोगी थे .

दोनों थे साजिश में शामिल 
शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह कहां आते जाते थे, कहां रहते थे इन तमाम जगहों की इन लोगों ने रेकी की थी. साथ ही कमांडर बलविंदर सिंह संधू की हत्या के षड्यंत्र में यह लोग पूरी तरह से शामिल थे. हत्या के बाद जब जांच एजेंसियों को इनके बारे में पता चला तो यह दोनों अपने ठिकानों से भाग निकले थे और इधर-उधर छुपते हुए घूम रहे थे.

खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के इशारे पर यह हत्या 16 अक्टूबर 2020 को तरनतारन जिले में शौर्य चक्र विजेता के स्कूल में की गई थी. एनआईए के आरोपपत्र के मुताबिक एनआईए के पास इस मामले की जांच साल 2021 में आई थी जिसके बाद एनआईए ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

जांच के दौरान एनआईए अधिकारियों को पता चला कि खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट को ऐसे तमाम लोगों से चिढ़ थी जो खालिस्तानी विचारधारा का विरोध करते हैं. वह ऐसे तमाम लोगों को मौत के घाट उतारना चाहते हैं जो उनकी विचारधारा में आड़े आते हैं.

हत्या की योजना पाकिस्तान में बनी थी 
शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की हत्या की योजना भी पाकिस्तान में बनी थी और खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का कथित स्वयंभू कमांडर लखबीर सिंह रोडे भी इस साजिश में शामिल था. इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बाकायदा हथियार और पैसे भी बॉर्डर पार से ही भेजे गए थे. इन पैसों और हथियारों को पंजाब भेजने के लिए आतंकवादियों ने मादक पदार्थों के अपराधों से जुड़े नेटवर्क का सहारा लिया गया था.

आला अधिकारी के मुताबिक नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने जनवरी 2016 से अक्टूबर 2017 के बीच ऐसे ही 7 मामलों की जांच की थी इन मामलों में 7 लोगों की जान गई थी और यह लोग एक समुदाय विशेष से संपर्क रखते थे. एनआईए को जांच के दौरान पता चला कि इस साजिश के तहत विदेश में बैठे खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट की लीडरशिप ने पंजाब के एक स्थानीय गैंगस्टर सुखमीत पाल सिंह उर्फ सुख भिकरवाल से संपर्क साधा और उसे उसके साथियों के जरिए कमांडर बलविंदर सिंह की हत्या करने को कहा. मामले की जांच अभी भी जारी है.

यह भी पढ़ें :

पुलिस ने पकड़ी नकली और नशीली दवाओं की बड़ी खेप, जानें- क्या है चॉकलेट और बिस्किट का कनेक्शन  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद को बनाया आरोपी
LeT चीफ आतंकी हाफिज सईद निकला पहलगाम की बर्बरता का आरोपी, NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट की दाखिल
J&K Terrorist: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, शोपियां में चौथे दिन लश्कर के 2 आतंकियों को खोज रही आर्मी
जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, शोपियां में चौथे दिन लश्कर के 2 आतंकियों को खोज रही आर्मी
'ममता बनर्जी को पुलिस ने रेप पीड़िता से मिलने से रोका', भड़क गई TMC, BJP बोली- 'कोई उन पर अंडे...'
'ममता बनर्जी को पुलिस ने रेप पीड़िता से मिलने से रोका', भड़क गई TMC, BJP बोली- 'कोई उन पर अंडे...'
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
Embed widget