एक्सप्लोरर

Madras HC: 'मर्दानगी की जांच और टू फिंगर टेस्ट का पुराना तरीका बंद किया जाए', मद्रास हाईकोर्ट

Potency Test: मद्रास हाईकोर्ट ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि टू-फिंगर टेस्ट और मर्दानगी की जांच करने के पुराने तरीके को बंद कर दिया जाए

Madras High Court News: मद्रास हाईकोर्ट ने किसी आरोपी की मर्दानगी की जांच के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा आरोपी की मर्दानगी जांचने के लिए वीर्य के सैंपल एकत्र करने की जरूरत नहीं. साइंस अब काफी तरक्की कर चुका है इसलिए ब्लड सैंपल से भी जांच की जा सकती है. इसके साथ ही कोर्ट ने टू फिंगर टेस्ट बंद करने का भी निर्देश दिया है.

सात जुलाई को पारित किया था आदेश
यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम और किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए जस्टिस एन. आनंद वेंकटेश और जस्टिस सुंदर मोहन की खंडपीठ गठित की गई थी. पीठ ने सात जुलाई को आदेश पारित करते हुए एसओपी तैयार करने का निर्देश दिया है. 

पुराना तरीके को बंद किया जाए: हाईकोर्ट
बेंच ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि टू-फिंगर टेस्ट और मर्दानगी की जांच करने के पुराने तरीके को बंद कर दिया जाए. कोर्ट ने आगे कहा कि इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया जाएगा कि वे विभिन्न क्षेत्रों के पुलिस महानिरीक्षकों को यह निर्देश दें कि वे 1 जनवरी, 2023 से दुष्कर्म से जुड़े सभी मामलों में तैयार की गई मेडिकल रिपोर्ट को देखकर डेटा एकत्र करें. यह भी देखें कि पेश की गई किसी रिपोर्ट में टू-फिंगर टेस्ट का जिक्र किया गया है. हाईकोर्ट की बेंच एक नाबालिग लड़की और लड़के से जुड़ी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका (Habeas Corpus) पर भी सुनवाई कर रही थी.

साइंस बहुत तरक्की कर चुका है, कोर्ट की टिप्पणी
बेंच ने आगे कहा कि अगर ऐसी कोई रिपोर्ट सामने आती है, तो उसे इस अदालत के संज्ञान में लाया जाए. रिपोर्ट मिलने के बाद हम आदेश पारित करेंगे. इसी तरह, यौन अपराध से जुड़े मामलों में किए जाने वाले मर्दानगी के टेस्ट में अपराधी का वीर्य एकत्र किया जाता है, जो टेस्टिंग का एक पुराना तरीका है. विज्ञान ने प्रगति की है इसलिए सिर्फ ब्लड के सैंपल एकत्र करके ऐसे टेस्ट किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Article 370: आर्टिकल 370 पर 'सुप्रीम' सुनवाई, IAS शाह फैसल और एक्टिविस्ट शहला राशिद बोले- हटा दें हमारा नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crisis over Hormuz involving Iran persists Trump makes appeal Americans
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget