एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के रोड शो में पहुंचा कर्नल सोफिया का परिवार, जुड़वा बहन शाइना बोलीं-अब वो पूरे...'

Colonel Sofia Family In PM Modi Road Show: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात पहुंचे हैं. वो दिनों के दौरे पर अपने गृह राज्य पहुंचे हैं.

PM Modi Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (26 मई, 2025) को गुजरात के दो दिनों दौरे की शुरुआत करते हुए वडोदरा में रोड शो किया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा है. रोड शो के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर फूल भी बरसाए. खास बात ये रही कि ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी इस रोड शो में पहुंचा और वो भी पीएम मोदी पर फूल बरसाते नजर आए.

सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शाइना सुन्सारा ने एबीपी न्यूज से खास बात करते हुए कहा, "मैं खुद एक महिला हूं, मैं इस बात को महसूस कर सकती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को कितना ऊपर उठा दिया. सोफिया कुरैशी मेरी जुड़वां बहन है. ये बहुत प्रोत्साहित करने वाली बात है. अब सोफिया सिर्फ मेरी बहन नहीं रही, अब वो पूरे देश की बहन बन गई है."

कर्नल सोफिया के माता-पिता ने क्या कहा?

वहीं, कर्नल सोफिया के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी ने कहा कि हमारे लिए पहले देश आता है फिर धर्म और जाति. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने हमें पहचाना और फिर हमारा अभिवादन किया. हमने भी उनका सम्मानपूर्वक अभिवादन किया." उनकी मां हलीमा बीबी ने कहा कि हमारे लिए देश सबसे आगे है. उन्होंने आगे कहा, "मुझे पीएम मोदी जी से मिलकर खुशी हुई. महिलाएं और बहनें 'ऑपरेशन सिंदूर' से खुश हैं."

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया ने मीडिया को दी थी जानकारी

कर्नल सोफिया कुरैशी उन दो महिला अधिकारियों में से एक हैं जिन्होंने 8 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में मीडिया को जानकारी दी. वह एक्सरसाइज फोर्स 18 नाम की मल्टी नेशनल मिलिट्री एक्सरसाइज में भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला भी हैं. ये भारत की ओर से आयोजित अब तक की सबसे बड़ी विदेशी मिलिट्री एक्सरसाइज है.

ये भी पढ़ें: Pakistan Fake Propaganda: शहबाज शरीफ ने फिर कराई बेइज्जती! भारत पर स्ट्राइक वाली बताकर मुनीर को चाइनीज रॉकेट फोर्स की गिफ्ट कर दी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget