एक्सप्लोरर

दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप, 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, 1997 के बाद पहली बार दिसंबर में इतनी ठंड

दिल्ली में साल 1997 के बाद पहली बार लोग दिसंबर में इतनी ठंड का सामना कर रहे हैं. शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले सप्ताह हवा की दिशा में बदलवा के बाद दिल्ली में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है.

नई दिल्ली: शीतलहर की गिरफ्त में आई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम और इस मौसम का सबसे कम तापमान है. मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत में तापमान और गिरने की संभावना है. शहर में साल 1997 के बाद पहली बार लोग दिसंबर में इतनी ठंड का सामना कर रहे हैं. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है.

वायु की धीमी गति, हाई ह्यूमिडिटी लेवल और ठंडे मौसम की वजह से शहर में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता ‘अत्यंत खराब’ (373) की श्रेणी में दर्ज की गयी. मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दिसंबर का महीना 1901 के बाद से दूसरा सबसे ठंडा महीना रहने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929, 1961 और 1997 में रहा है.’’

जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ी, जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे

इस साल दिसंबर माह में गुरुवार तक औसत अधिकतम तापमान 19.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इसके 31 दिसंबर तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है. अधिकारी ने कहा, ‘‘ अगर ऐसा होता है तो यह 1901 के बाद दूसरा सबसे सर्द दिसंबर होगा. दिसंबर 1997 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.’’

दिल्ली में लगातार 14वें दिन कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और इससे पहले 1997 में ऐसा हुआ था जब ऐसे ही लगातार 13 दिन कड़ाके की सर्दी पड़ी थी. साल 1992 के बाद दिल्ली में कड़ाके की ठंड केवल 1997, 1998, 2003 और 2014 में पड़ी थी.

अगले सप्ताह हवा की दिशा में बदलाव की वजह से राहत की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार एक "शीत दिवस" तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री कम हो और "गंभीर शीत दिवस" तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget