एक्सप्लोरर

दिल्ली में सीजन का सबसे सर्द दिन, एक की मौत, अंबाला में धुंध की वजह से गई 7 जानें

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में आज मौसम साफ है और धूप निकली है, लेकिन चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है.

नई दिल्ली: देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक मौसम का सबसे कम तापमान है. ठंड की वजह से दिल्ली के अलीपुर थाना इलाके में सड़क किनारे एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक पिछले कुछ दिनों से नंगली गुरुद्वारे के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर रह रहा था.

वहीं अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण एक वाहन के दो एसयूवी से टकराने पर सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने कहा, ‘‘चंडीगढ़ से आ रही दो कारों को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी. घने कोहरे और खराब दृश्यता के चलते हादसा हुआ. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’’ मृतक चंडीगढ़ के रहने वाले हैं.

दिल्ली

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 85 फीसदी दर्ज किया गया.

उन्होंने कहा, "शहर के अधिकांश इलाकों में सुबह दृश्यता 1500 मीटर रही." पालम इलाके में दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई. वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में पाई गई.

दिल्ली में सीजन का सबसे सर्द दिन, एक की मौत, अंबाला में धुंध की वजह से गई 7 जानें

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "शहर के ज्यादातर हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा. वहीं कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा. कई स्थानों पर शीतलहर चलने के साथ आसमान साफ रहेगा." दिन में कोहरा छाया रहेगा. वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

बिहार बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में आज मौसम साफ है और धूप निकली है, लेकिन चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है. राज्य के कई क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जम्मू-कश्मीर कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रात के तापमान में गिरावट के साथ ही शीतलहर का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. पहलगाम में तापमान शून्य से 8.3 डिग्री नीचे जबकि गुलमर्ग में तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे रहा. शून्य से 21.1 डिग्री कम तापमान के साथ द्रास में बीती रात न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा और शनिवार को यह राज्य में सबसे ठंडा रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget