एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में शीत लहर जारी, ठंड का प्रकोप बढ़ा, कई इलाकों में छाया घना कोहरा

हिमालय की तरफ से उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा की हवाएं बह रही हैं. इस वजह से उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आई है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई. शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290 रहा.

नई दिल्ली: देश के उत्तरी राज्यों में बुधवार को शीत लहर जारी रही. जबकि जम्मू सहित कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता कम होने के कारण नौ उड़ानें रद्द कर दी गईं. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक ठंडी हवाएं चलने से नए साल के शुरू होने से पहले राष्ट्रीय राजधानी में ठिठुरन बढ़ गई है.

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जफरपुर और लोधी रोड स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5 डिग्री और 3.7 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया. रात के समय कोहरा बढ़ने से पालम क्षेत्र में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई. हालांकि, सुबह नौ बजे दृश्यता का स्तर बढ़कर 400 मीटर हो गया.

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हिमालय की तरफ से उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा की हवाएं बह रही हैं जिससे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आई है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई. शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290 रहा.

जम्मू- लगातार दूसरे दिन घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने की वजह से जम्मू हवाईअड्डे पर बुधवार को नौ उड़ानें रद्द कर दी गईं. हवाईअड्डे के निदेशक प्रभात रंजन बेउरिया ने कहा कि अब तक कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के चलते नौ उड़ानें रद्द की गई हैं. यह लगातार दूसरा दिन है जब जम्मू हवाईअड्डे पर कम दृश्ययता की वजह से उड़ान परिचालन प्रभावित हुआ है. मंगलवार को 17 उड़ानें रद्द की गई थीं और केवल एक ही उड़ान उतर पाई थी. बेउरिया ने कहा कि बुधवार दोपहर एक बजे दृश्यता केवल 600 मीटर थी, इसलिए उड़ान परिचालन सुचारू नहीं हो पाया. नौ उड़ानों के रद्द होने के अलावा पांच उड़ानों में विलंब हुआ.

कश्मीर- कश्मीर बुधवार को भीषण शीतलहर की चपेट में रहा और समूची घाटी में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हुई बर्फबारी से पहले छाए बादलों की वजह से लगातार दो रात से रात का तापमान जमाव बिन्दु के नजदीक था, लेकिन उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में यह शून्य से 11 डिग्री नीचे पहुंच गया. उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थल गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा. पहलगाम में तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में छह डिग्री की गिरावट है.

श्रीनगर- अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं, काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 2.8 डिग्री नीचे और कोकरनाग में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कश्मीर इस समय ‘चिल्लई कलां’ के दौर में है, जिस दौरान 40 दिन तक भीषण सर्दी पड़ती है. इस दौरान तापमान शून्य से नीचे चला जाता है तथा डल झील सहित घाटी के कई इलाकों में जल आपूर्ति लाइन और जलाशय जम जाते हैं. अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान अधिकतम बर्फबारी होती है. ‘चिल्लई कलां’ 21 दिसंबर से शुरू हुआ था और यह 31 जनवरी तक चलेगा.

उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा और राज्य के कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी रही. लखनऊ मौसम कार्यालय ने कहा कि इलाहाबाद मंडल में दिन के तापमान में गिरावट आई है, जबकि राज्य के अन्य मंडलों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान में कहा गया कि राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राज्य के पूर्वी हिस्से में अलग-अगल जगहों पर घना कोहरा छा सकता है. मौसम कार्यालय ने कहा कि राज्य में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की आशंका है.

हिमाचल प्रदेश- मौसम विभाग ने 3 जनवरी से 5 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है. शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहा. सिंह ने कहा कि केलांग, कल्पा, मनाली, डलहौजी और कुफरी में बुधवार को तापमान शून्य डिग्री से नीचे रहा. उन्होंने कहा कि आदिवासी जिला लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग शून्य से 12.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंड स्थान रहा. शिमला का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान- राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ स्थान बुधवार को भी शीतलहर की चपेट में रहे और कई स्थानों पर पाला पड़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ. मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, बुधवार सुबह राज्य के 12 प्रमुख शहरों में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे, चूरू में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और पिलानी में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान भीलवाड़ा में 1.8 डिग्री सेल्सियस, ऐरनपुरा में 2.8 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, डबोक-वनस्थली में 3.6-3.6 डिग्री, चित्तौगढ़ में 3.8 डिग्री, गंगानगर में 3.9 डिग्री, कोटा में 4.4 डिग्री, अलवर-जैसलमेर में 4.6-4.6 डिग्री, सवाईमाधोपुर में 5.0 डिग्री, राजधानी जयपुर में 5.1 डिग्री, फलौदी में 5.2 डिग्री, बूंदी में 5.5 डिग्री, बीकानेर में 5.8 डिग्री, अजमेर में 6.8 डिग्री, बाडमेर में 6.9 डिग्री और जोधपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब और हरियाणा- पंजाब और हरियाणा में बुधवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा. दोनों राज्यों में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. वहीं, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जबरदस्त ठंड की चपेट में रहे बठिंडा, फरीदकोट और आदमपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.2 डिग्री सेल्सियस, 2.3 डिग्री सेल्सियस और 2.9 डिग्री सेल्सियस बना रहा. उन्होंने बताया कि गुरदासपुर, लुधियाना, पठानकोट और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.7 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस, 5.1 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में रात में तापमान 4.6 डिग्री सल्सियस था. हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा. वहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार, सिरसा और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.7 डिग्री सेल्सियस, 3.6 डिग्री सेल्सियस और 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा. अंबाला और करनाल में भी रात में काफी ठिठुरन रही. यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री सेल्सियस और 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रोहतक को छोड़कर दोनों राज्यों में कई जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गयी थी.

सरकार ने किसानों से कृषि कानूनों को वापस करने की मांग का विकल्प देने को कहा | बैठक की 10 बड़ी बातें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान, UDAN स्कीम के तहत बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड
हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान, UDAN स्कीम के तहत बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड
जहां पहुंच सकती है पाइप गैस, वहां नहीं मिलेगा सिलेंडर? सरकार के नए नियमों में क्या-क्या शामिल, जानें
जहां पहुंच सकती है पाइप गैस, वहां नहीं मिलेगा सिलेंडर? सरकार के नए नियमों में क्या-क्या शामिल, जानें
पाकिस्तान-नेपाल कनेक्शन से दिल्ली में हथियार सप्लाई! दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 10 तस्कर दबोचे
पाकिस्तान-नेपाल कनेक्शन से दिल्ली में हथियार सप्लाई! दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 10 तस्कर दबोचे
'क्या 77 विधायक मैंने जिताए?' BJP की 'B टीम' के आरोपों पर ओवैसी का तीखा जवाब, आंकड़ों के जरिए ममता सरकार को घेरा
'क्या 77 विधायक मैंने जिताए?' BJP की 'B टीम' के आरोपों पर ओवैसी का तीखा जवाब, आंकड़ों के जरिए ममता सरकार को घेरा

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget