एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी रहा. आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश के कारण तापमान में कमी आ सकती है.

नई दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और कश्मीर घाटी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा  बर्फबारी हुई. मौसम विज्ञानियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन में आकाश में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई. उन्होंने कहा कि हालांकि अगले दो-तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश के कारण तापमान में कमी आने की संभावना है.

दिल्ली में शाम के समय हल्की बारिश हुई और अगले 24 घंटे में और बारिश हो सकती है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो साल की इस अवधि का सामान्य तापमान है. वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में सात से नौ जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है जिससे दिल्ली में तापमान में गिरावट आएगी.

कश्मीर में श्रीनगर और अन्य हिस्सों में 2020 की पहली बर्फबारी

कश्मीर में श्रीनगर और अन्य हिस्सों में 2020 का पहली बर्फबारी हुई. वहीं, ताजा बारिश की वजह से पूरी घाटी में रात के तापमान में सुधार हुआ. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर शहर सहित समूचे कश्मीर में सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश होती रही.

श्रीनगर में बीती रात तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया

भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि श्रीनगर से जाने वाली और श्रीनगर आने वाली उड़ानें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं. श्रीनगर में बीती रात तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को बारिश की वजह से भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर 600 से अधिक वाहन फंस गए.

उत्तराखंड में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी जारी

उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा  बर्फबारी हुई और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी जारी रही. इसके साथ ही मैदानी इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई. बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में भी सोमवार की सुबह ताजा हिमपात हुआ. वहीं, निचले इलाकों में बारिश हुई. गंगोत्री, यमुनोत्री, हारसिल, हर की दून में भी ताजा  बर्फबारी हुई.

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात, जबकि निचले क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में बारिश हुई. शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि परिणामस्वरूप तापमान सामान्य से छह-सात डिग्री नीचे गिर गया.

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रातभर हुई बारिश के बाद शीतलहर जारी

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रातभर हुई बारिश के बाद शीतलहर जारी रही. न्यूनतम तापमान में हालांकि सामान्य से कई डिग्री अधिक वृद्धि देखी गई. चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री अधिक की वृद्धि हुई और यह 11.3 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, राजस्थान में भी शीतलहर जारी रही.

ठंडा और सूखा रहा उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश ठंडा और सूखा रहा. राज्य के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के अधिकतर इलाकों में मंगलवार को गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

वहीं, पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग में सोमवार को तापमान लगभग जमाव बिन्दु के पास रहा. वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली में हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लुढ़क सकता है पारा

यूपी में दहशत का माहौल, कब तक झूठ का सहारा लेगी योगी सरकार: प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget