एक्सप्लोरर

Cocaine Seized: 'ऑपरेशन नमकीन' में DRI ने जब्त की 500 करोड़ की कोकीन, नमक बताकर ईरान से मुंद्रा पोर्ट लाई गई थी खेप

Cocaine Seized In Gujarat: डीआरआई ने गुप्त ऑपरेशन चलाकर 52 किलो कोकीन बरामद किया है. इसकी कीमत करीब 500 करोड़ रुपए है.

Cocaine Seized From Mundra Port: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक बार फिर गुजरात (Gujarat) के मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) पर नमक की आड़ में लाई गई 52 किलो कोकीन (Cocaine) बरामद की है. इस ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 500 करोड़ रुपए बताई गई है. यह खेप भी ईरान के रास्ते गुजरात के मुंद्रा एयरपोर्ट पर भेजी गई थी. साल 2021-22 के दौरान डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस अब तक 3200 करोड़ रुपए की कोकीन बरामद कर चुका है.

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस के एक आला अधिकारी ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी कि ईरान के जरिए मादक पदार्थों की बड़ी खेप भारत भेजी जा सकती है. इस सूचना के आधार पर डीआरआई ने एक गुप्त ऑपरेशन चलाया. जिसका नाम ऑपरेशन नमकीन रखा गया. ऑपरेशन में जुटाई गई खुफिया जानकारी और व्यापक डेटा विश्लेषण तथा निगरानी के आधार पर डीआरआई को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर आए 25 मीट्रिक टन वाली सामान्य नमक की एक खेप पर शक हुआ. इस नमक की खेप में 1000 बैग शामिल थे जिसे ईरान से मुंद्रा पोर्ट पर आयात किया गया था.

शक के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने किस खेत की लगातार 24 मई से 26 मई 2022 तक गहन जांच की. इस जांच के दौरान नमक के कुछ बैग संदिग्ध पाए गए. क्योंकि इन बैगों में पाउडर के रूप में एक विशिष्ट गंध वाला पदार्थ पाया गया था. शक होने पर डीआरआई अधिकारियों ने इन संदिग्ध बैंकों से नमूने लिए और उसका परीक्षण गुजरात की फॉरेंसिक विज्ञान निदेशालय की प्रयोगशाला में कराया गया.

प्रयोगशाला के अधिकारियों द्वारा परीक्षण के दौरान इन बैगों में कोकीन बताया गया. जिसके बाद अब तक की तलाशी के दौरान 52 किलो कोकीन बरामद हो चुकी है. कोकीन बरामदगी के बाद डीआरआई अधिकारियों ने एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत जांच और जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

साथ ही इस खेप को किस कंपनी ने मंगाया था और यह कहां जानी थी इस बाबत विस्तृत जांच की जा रही है. ध्यान रहे कि इसके पहले भी मुंद्रा पोर्ट पर ईरान के रास्ते लाई गई मादक (Drugs) पदार्थों की बहुत बड़ी खेप बरामद हो चुकी है.

डीआरआई (DRI) के अधिकारियों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 हुई डीआरआई ने देशभर में 321 किलोग्राम कोकीन (Cocaine) जब्त की थी जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 32 सौ करोड़ रुपए बताई गई है. पिछले कुछ महीनों के दौरान भी डीआरआई ने मादक पदार्थों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण मामले दर्ज किए हैं. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान का काम शुरू कर दिया गया है.

Gujarat: BSF ने गुजरात के भुज में दो पाकिस्तानी मछुआरे को दबोचा, चार नाव भी जब्त

PM Modi Chennai Visit: पीएम मोदी ने तमिलनाडु को दिए ये बड़े तोहफे, जानिए इनके बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget