एक्सप्लोरर

Coal Crisis: देश के 15 विद्युत संयंत्रों में एक दिन का भी रिजर्व कोयला नहीं बचा, रोज़ाना हो रही आपूर्ति से चला रहे काम

Coal Crisis: उत्तर प्रदेश और हरियाणा के 3-3 जबकि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के 2-2 संयंत्र के पास एक दिन का भी रिजर्व कोयला नहीं है.

Coal Crisis: देश के कई विद्युत उत्पादन संयंत्रों के लिए आज वो कहावत शब्दशः सही साबित हो रही है - रोज़ कुआं खोदो और पानी पीओ . ऐसा इसलिए क्योंकि इन संयंत्रों के पास एक दिन का भी रिजर्व कोयला नहीं बचा है. इनका काम रोज़ाना हो रही कोयले की आपूर्ति से ही चल पा रहा है . 

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के वेबसाइट पर दिए आंकड़ों से इन संयंत्रों में कोयले की कमी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. वेबसाइट पर उपलब्ध 11 अक्टूबर तक के आंकड़ों के मुताबिक़, देश के 15 विद्युत उत्पादन संयंत्रों में एक दिन का भी रिजर्व कोयला नहीं बचा है. इनमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा के 3-3 जबकि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के 2-2 संयंत्र शामिल हैं. 

राजस्थान , छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश , तमिलनाडु और झारखंड के 1 - 1 संयंत्र भी कोयले की इस कमी से जूझ रहे हैं. इसका मतलब ये हुआ कि अगर इन संयंत्रों में एक दिन भी कोयले की आपूर्ति में रुकावट या कमी आयी तो इनमें उत्पादन बंद हो जाएगा.

औसतन इन संयंत्रों में 20 दिन से ज़्यादा का रिजर्व स्टॉक मानक माना जाता है. इन 15 संयंत्रों की उत्पादन क्षमता 15290 मेगावाट है. इन 15 संयंत्रों के अलावा कई अन्य संयंत्रों में भी हालत नाज़ुक बनी हुई है . 35360 मेगावाट की उत्पादन क्षमता वाले कुल 27 संयंत्रों में महज एक दिन का रिजर्व स्टॉक बचा है. वहीं 20 संयंत्र ऐसे हैं जिनमें महज 2 दिनों और 21 संयंत्रों में महज 3 दिनों का स्टॉक बचा है.

इन संयंत्रों की कुल उत्पादन क्षमता 49769 मेगावाट है. इसके अलावा 20 संयंत्रों में 4 दिन , 5 संयंत्रों में 5 दिन और 8 संयंत्रों में 6 दिनों का रिजर्व कोयला बचा है. मसलन उत्तर प्रदेश में दादरी स्थित केंद्र के थर्मल पावर स्टेशन में 11 अक्टूबर को मांग 19000 टन कोयले की थी , जबकि आपूर्ति 18000 टन ही हो पाई. वहीं उत्तर प्रदेश के ही खम्बरखेड़ा और केन्द्र की स्थित थर्मल पावर स्टेशन को तो 11 अक्टूबर को कोयले की आपूर्ति ही नहीं हो पाई

वेबसाइट के मुताबिक़, जिन वजहों से कोयले की आपूर्ति कम हो रही है उनमें प्लांटों द्वारा स्टॉक तैयार नहीं करना , प्लांटों पर कोयला कम्पनियों का बकाया और कोयला ढुलाई में आ रही परेशानियां और देरी जैसे कारण शामिल हैं. 

Delhi Power Crisis: बिजली संकट को लेकर दिल्ली सरकार के दावे पर केंद्र सरकार और एनटीपीसी ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget