एक्सप्लोरर

UP News: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र का एक दिन होगा महिला सदस्यों को समर्पित, सीएम योगी ने की घोषणा

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने मॉनसून सत्र की पूर्व संध्या पर बीजेपी और सहयोगियों के विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों को संबोधित किया. इस दौरान सीएम ने ये घोषणा की.

UP Assembly Monsoon Session: यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार 19 सितंबर से शुरू होने वाला है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को बड़ा एलान किया है. सीएम योगी ने 22 सितंबर को विधानसभा और विधान परिषद, दोनों महिला सदस्यों को समर्पित करने की घोषणा की है. इसी के साथ उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) महिला सदस्यों के लिए एक दिन आरक्षित करने वाला पहला राज्य बना है. 

सीएम योगी ने मॉनसून सत्र की पूर्व संध्या पर बीजेपी और सहयोगियों के विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों को संबोधित किया. इस दौरान सीएम ने अपने ऐतिहासिक फैसले की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने महिला सदस्यों से सत्र के दौरान राज्य की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति और अन्य कार्यक्रमों पर बोलने का आग्रह किया है. मॉनसून सत्र में 22 सितंबर को विधानसभा की 47 महिला सदस्य और विधान परिषद की 6 सदस्य उपस्थित होंगी. 

सीएम ने सदस्यों से किया ये आग्रह

सीएम ने संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से भी इस दिन को खास बनाने के लिए दोनों सदनों में एक महिला सदस्य को पीठासीन अधिकारी बनाने का अनुरोध किया है. इसके अलावा, सीएम योगी ने सदस्यों से सदन की कार्यवाही में पूरी निष्ठा के साथ भाग लेने, अधिकतम समय देने और आदर्श आचरण का प्रदर्शन करने का आग्रह करते हुए कहा कि जो लोग किसी कारण से सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, वे अपने व्हिप को सूचित करें ताकि कार्यवाही समय पर शुरू कर सकें. 

विपक्ष को मुद्दे देने से बचने को कहा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश द्वारा लंपी वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए किए गए कार्यों को दोनों सदनों में बताया जाना चाहिए. विपक्ष के पास मुद्दे नहीं है इसलिए सदन की कार्यवाही को बाधित करने का प्रयास किया जाएगा. हमें 'बेरोजगार' विपक्ष को मुद्दों को नहीं देने हैं और हम जो बोलते हैं उसको लेकर सावधान रहना चाहिए. 

योगी ने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा और कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए. वोकल फॉर लोकल की भावना से जुड़ने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभियान को जमीनी स्तर पर ले जाना चाहिए. सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सत्र के पहले दिन सभी सदस्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में अपना मेडिकल चेकअप कराएं. 

ये भी पढ़ें- 

CM Yogi Adityanath बोले- 'यूपी की कानून व्यवस्था देश-दुनिया के लिए नजीर', लोगों की सुरक्षा पर कही ये बात

Cheetah in India: '...अब बिल्ली मौसी भौंक तो नहीं सकती', चीतों को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget