एक्सप्लोरर

Yogi Adityanath Visit: आज राम की नगरी में रामानुजाचार्य की मूर्ति स्थापित करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, दीपोत्सव पर बैठक भी

Ayodhya: योगी ने लता मंगेशकर चौक के उद्घाटन के समय अयोध्या में रामानुजाचार्य की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की थी. रामानुजाचार्य की 1000वी जयंती के मौके पर उनकी मूर्ति की स्थापना हो रही है.

CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिन के अयोध्या दौरे पर आएंगे. राधा कृष्ण टेंपल (अम्मा जी के मंदिर) में मुख्यमंत्री योगी रामानुजाचार्य की मूर्ति की स्थापना करेंगे.  इस दौरान मुख्यमंत्री योगी एक घंटे तक अम्मा जी के मंदिर में रहेंगे। ज्ञात हो कि हाल ही में योगी ने लता मंगेशकर चौक के उद्घाटन के समय अयोध्या में रामानुजाचार्य की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की थी. रामानुजाचार्य की 1000वी जयंती के मौके पर राम नगरी में रामानुजाचार्य की मूर्ति की स्थापना हो रही है. अम्मा जी का मंदिर 120 वर्ष पुराना है. वास्तु एवं स्थापत्य कला की दक्षिण भारतीय शैली के इस मंदिर में रामानुजाचार्य की मूर्ति की स्थापना हो रही है.

अफसरों संग एक बैठक भी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने इस अयोध्या दौरे के दौरान दीपोत्सव की तैयारी को लेकर अफसरों संग एक बैठक भी करेंगे. दरअसल, इस बार का दीपोत्सव काफी खास होने वाला है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार इतनी धूम-धाम से दीपोत्सव मनेगा. यही वजह है कि इस बार बड़ी स्तर पर तैयारी चल रही है.

ऐसा रहेगा सीएम का शेड्यूल

  • सुबह 10:40 बजे पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेगा.
  • सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री रामास्वामी टेंपल गोलाघाट पहुंचेंगे और रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे और दोपहर 12 बजे तक गोलाघाट स्थित रामास्वामी टेंपल में मौजूद रहेंगे.
  • दोपहर 12:10 पर मुख्यमंत्री श्री राम मंत्रार्थ मंडपम में रजत जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
  • दोपहर 12:40 बजे राम कथा संग्रहालय पहुंचेंगे और दीपोत्सव की तैयारी के संबंध में बैठक करेंगे. दोपहर 2 बजे तक जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रामकथा संग्रहालय में बैठक लेंगे.
  • दोपहर 2:05 बजे सरयू गेस्ट हाउस पहुंचेंगे. लगभग 30 मिनट तक सरयू गेस्ट हाउस में रुकेंगे. 2:35 पर राम कथा पार्क से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें- 

Nirav Modi Case: भारत प्रत्यर्पित किए जाने पर क्या नीरव मोदी कर सकता है आत्महत्या? लंदन हाई कोर्ट में दो एक्सपर्ट ने पेश की दलील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget