एक्सप्लोरर

लखनऊ: डिफेंस एक्सपो की तैयारी पूरी, CM योगी बोले- HAL के विमान भरेंगे बनारस और बरेली की उड़ान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी देश का पहला राज्य बनेगा जहां देश में निर्मित विमानों का इस्तेमाल किया जाएगाउन्होंने कहा कि आज से शुरू होने वाले डिफेंस एक्सपो कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार से डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. डिफेंस एक्सपो से एक दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जो अपने देश में निर्मित विमान का उपयोग करेगा. उन्होंने कहा कि एचएएल द्वारा निर्मित 19 सीटर दो विमान लखनऊ से वाराणसी, लखनऊ से बरेली और लखनऊ से आगरा के बीच उड़ान भरेंगे. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित डिफेंस एक्सपो के कर्टन रेजर कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अयोध्या, कुशीनगर और वाराणसी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम युद्धस्तर पर चल रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आतित्यनाथ ने कहा कि डिफेंस क्षेत्र में निवेश के लिए उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि हमने डिफेंस कॉरिडोर की पूरी तैयारी कर ली है. हमारे पास 25 हजार एकड़ लैंड बैंक है जो डिफेंस कॉरिडोर के लिए चयनित 6 नोड्स के आस-पास ही है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इसी माह 29 फरवरी को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास हो रहा है जो बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था का बैकबोन बनेगा. उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार तक ले जाएंगे. सीएम योगी ने साथ ही कहा कि हमारी सरकार की मंशा है कि यह एक्सप्रेस-वे जहां से गंगा नदी यूपी में प्रवेश करती है और जहां से राज्य से बिहार में प्रवेश करती है वहां तक जाए.

वैश्विक संबंधों का सूत्रधार बनने जा रहा है उत्तर प्रदेश: राजनाथ सिंह

इस मौके पर मौजूद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डिफेंस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य अपने देश को सुदृढ, सशक्त और समृद्धशाली बनाना है. उन्होंने कहा कि लखनऊ में कई महीनों की मेहनत अपना स्वरूप ले रही है. रक्षा मंत्री ने कहा कि यूपी सरकार ने जिस तरह डिफेंस एक्सपो की तैयारी की है उसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धन्यवाद के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि जितना हमने सोचा था, उससे भी बड़ा ये एक्सपो हो रहा है. एक्सपो से हमें तेजी से बदल रही टेक्नोलॉजी को समझने का मौका मिलेगा.

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत जैसा विशाल देश इंपोर्टेड आर्म्स पर ज्यादा दिन तक निर्भर नहीं रह सकता है. यह इवेंट हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति में सबसे ज्यादा मदद करेगा. यह इवेंट एक ग्लोबल बेंचमार्क के रूप में सामने आएगा. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश वैश्विक संबंधों का सूत्रधार बनने जा रहा है. उन्होंने कहा कि दुनियाभर में तेजी से बदल रही तकनीक को जानने, समझने और उससे जुड़ने के लिए डिफेंस एक्सपो-2020 एक महत्वपूर्ण आयोजन है. भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के रूप में तैयार कर रहे हैं और इसके लिए डिफेंस एक्सपो उचित प्लेटफॉर्म साबित होगा. मेक इन इंडिया को प्रमोट करने के लिए भी यह आयोजन सहायक होगा.

200 से ज्यादा एमओयू साइन होने की उम्मीद

रक्षा मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ अमित सहाय ने बताया कि “रक्षा का डिजीटल परिवर्तन” टैग लाइन पर आधारित एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी डिफेंस एक्सपो 2020 में 1028 कंपनियां भाग ले रही हैं, जिसमें 272 कम्पनियां विदेशी हैं. इस प्रदर्शनी में 500 महत्वपूर्ण बैठकें होगी, जिसमें 200 से ज्यादा एमओयू साइन होने की उम्मीद है. “इंडिया अफ्रीका डिफेन्स मिनिस्टर कॉन्क्लेव” भी आयोजित होगा, 15 अफ्रीकी देशों के रक्षामंत्री इसमें शामिल रहेंगे. उन्होंने कहा कि 6 फरवरी को “इंडिया रशिया इंडस्ट्रियल मिलिट्री कॉन्फ्रेंस” होगी जिसमें रशिया के उद्योगमंत्री और भारत के रक्षामंत्री रहेंगे. इसमें 5 एमओयू साइन होने की उम्मीद है. डॉ सहाय ने बताया कि एक्सपो में बने इंडिया पवेलियन में 80 कम्पनियों के 190 उत्पाद दिखाए गए हैं. वहीं, यूपी पवेलियन डिफेंस कॉरिडोर में संभावनाओं को दर्शाया गया है.

यह भी पढ़ें-

मोदी सरकार की नई मुसीबत: JDU ने सरकार से जातीय जनगणना करवाने की मांग की

शाहीन बाग गोलीकांड: आरोपी के पिता ने AAP से कनेक्शन की बात नकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Vikram-1 Launched: भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
श्रीहरिकोटा से भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget