एक्सप्लोरर

बुलडोजर को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद क्या बोले यूपी एडीजी?

सीएम योगी ने बुलडोजर को लेकर निर्देश जारी करते हुए कहा कि, किसी भी हाल में गरीबों के घर या फिर दुकानों पर बुलडोजर नहीं चलाया जाना चाहिए.

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई, लेकिन उनके चुनाव प्रचार में माफियाओं पर चलने वाला बुलडोजर काफी चर्चा में रहा. अब इसे लेकर खुद योगी सरकार की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं. एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि उन्हें बुलडोजर के गलत इस्तेमाल को लेकर निर्देश दिए गए हैं. वहीं इससे पहले खुद योगी आदित्यनाथ इसे लेकर चेतावनी दे चुके हैं. 

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
बता दें कि यूपी पुलिस पर पिछले कुछ दिनों से ये आरोप लगते आए हैं कि वो बुलडोजर का गलत इस्तेमाल कर रही है. तमाम विरोधी दल सरकार पर ये आरोप लगा रहे थे. इसी बीच खुद सीएम योगी ने बुलडोजर को लेकर निर्देश जारी करते हुए कहा कि, किसी भी हाल में गरीबों के घर या फिर दुकानों पर बुलडोजर नहीं चलाया जाना चाहिए. इसका इस्तेमाल माफियाओं और उनकी संपत्ति के खिलाफ होना चाहिए. इस दौरान सीएम योगी ने उन अधिकारियों को सख्त हिदायत दी, जिनके निर्देश पर बुलडोजर चलाने का काम होता है. 

एडीजी ने बताया कैसे होती है कार्रवाई
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने सफाई देते हुए बताया कि, निर्देश आए हैं कि बुलडोजर का गलत इस्तेमाल ना हो. बुलडोजर का इस्तेमाल अवैध निर्माण के खिलाफ होता रहा है. इसमें सरकारी संपत्तियां और ज़मीनों पर अवैध निर्माण शामिल है. ध्वस्तीकरण से पहले सभी न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाती है. जहां-जहां नगर निगम ध्वस्तीकरण का काम करती है, वहां पुलिस शांति व्यवस्था का प्रावधान किया गया है. इसका गलत इस्तेमाल ना हो, जहां न्यायिक प्रक्रिया पूरी ना हुई हो, वहां बुलडोजर के इस्तेमाल को स्पष्ट मना किया गया है.

पिछले कुछ दिनों से बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने के कई मामले सामने आए थे. इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. ऐसे अधिकारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसे लेकर खुद विपक्षी दल सपा के नेता अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा था और कहा था कि भाजपा राज में बुलडोजर जनता को रौंदने में लग गया है. 

ये भी पढ़ें - 

संजय राउत का बड़ा आरोप, कहा- मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश कर रही है बीजेपी

Punjab Mining Policy 2022: पंजाब में रेत माफियाओं पर नकेल कसने की बड़ी तैयारी, सरकार जल्द लाएगी नई माइनिंग पॉलिसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget