एक्सप्लोरर

संजय राउत का बड़ा आरोप, कहा- मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश कर रही है बीजेपी

उद्धव नीत महाराष्ट्र सरकार ने 57 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है.

शिवसेना नेता संजय राउत ने आज भाजपा पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. राउत ने कहा कि गृह मंत्रालय (MHA) को इस आशय का एक प्रेजेंटेशन दिया गया है. मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पार्टी के नेताओं, बिल्डरों, व्यापारियों का एक समूह इस साजिश का हिस्सा था. 

संजय राउत ने कहा कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बारे में एक प्रस्तुति (इस समूह द्वारा) एमएचए को दी गई है. इस बार में बैठकें हुई हैं और इस उद्देश्य के लिए धन एकत्र किया जा रहा है. यह प्रक्रिया पिछले दो महीनों से चल रही है. राउत ने कहा कि मैं जो भी कह रहा हूं उसे साबित करने के लिए मेरे पास सबूत हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी इस घटनाक्रम से अवगत हैं.

कुछ महीनों में अदालत जा सकते हैं सोमैया

राउत ने दावा करते हुए कहा कहा कि अगले कुछ महीनों में श्री सोमैया के नेतृत्व वाले समूह के यह कहते हुए अदालत जाने की संभावना है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठी लोगों का प्रतिशत बहुत कम हो गया है और इसलिए शहर को केंद्र सरकार के शासन के तहत एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए.

आपको बता दें कि इस समय महाराष्ट्र में बीजेपी और सत्ताधारी शिवसेना के बीच घमासान जारी है. दोनों ही पार्टियां किसी न किसी मुद्दे पर एक दूसरे पर सियासी हमला करने का कोई भी मौका नहीं चूकती हैं. हाल ही में उद्धव नीत महाराष्ट्र सरकार ने  57 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है.

संजय राउत पर ईडी ने की बड़ी कार्रवाई

वहीं शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने पत्रा चाल भूमि घोटाला मामले में संजय राउत की करोड़ों की संपत्ति अटैच की है. ईडी ने पीएमएलए जांच में राउत से जुड़े अलीबाग के आठ प्लॉट और मुंबई के फ्लैट कुर्क किए.  बताया जा रहा है ये घोटाला 1034 करोड़ रुपये का है. 

Ukraine War: पूर्वी यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर रूस ने दागे रॉकेट, कम से कम 30 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Exclusive: पाकिस्तान ने बालाकोट स्ट्राइक रूट को फिर आंतकियों के लिए खोला, एबीपी न्यूज़ के हाथ लगा खुफिया दस्तावेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget