एक्सप्लोरर

CM उद्धव ठाकरे ने BJP पर लगाया हिंदुओं को बांटने का आरोप, कहा- नफरत पैदा करना चाहती है पार्टी

CM Uddhav Thackeray Accuses BJP: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को BJP पर राज्य में हिन्दुओं को बांटने का आरोप लगाया.

 CM Uddhav Thackeray Accuses BJP: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को BJP पर राज्य में हिन्दुओं को बांटने का आरोप लगाया. ठाकरे ने कोंकण और पश्चिमी तथा उत्तरी महाराष्ट्र से पार्टी के जिला अध्यक्षों को ऑनलाइन माध्यम से दिए गए संबोधन में यह बयान दिया.

शिवसेना की ओर से साझा किये गए ठाकरे के भाषण के बिंदुओं के अनुसार, मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि महाराष्ट्र को “हिंदू-विरोधी” दर्शाना चाहती है जैसा कि उसने इससे पहले पश्चिम बंगाल और केरल के मामले में किया था.

ठाकरे ने कहा, “हम हमेशा कहते हैं कि महाराष्ट्र दिशा दिखाता है. अब महाराष्ट्र को फिर से दिशा दिखाना चाहिए. महाराष्ट्र में हिंदुओं और मराठियों और गैर मराठियों को बांटना बीजेपी की साजिश है.” ठाकरे द्वारा पार्टी नेताओं को संबोधित करने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा कि ठाकरे ने पार्टी संगठन बनाने पर जोर दिया. 

हनुमान चालीसा पढ़े जाने को लेकर हुए विवाद

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र में सार्वजनिक जगहों पर हनुमान चालीसा पढ़े जाने को लेकर हुए विवाद के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और निर्दलीय सांसद नवनीत राणा पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख बाला साहब ने हमें सिखाया है कि दादागिरी को कैसे तोड़ा जाता है.

सीएम ने कहा था, ''मैं जल्द से जल्द एक जनसभा आयोजित करना चाहता हूं. मैं इन फर्जी हिंदू समर्थक कार्यकर्ताओं से बात करना चाहता हूं. मेरी कमीज से तुम्हारी कमीज भगवा कैसे है? मैं जल्द ही एक बैठक करूंगा, मैं इनका मुखौटा उतारूंगा.'' 

ये भी पढ़ें:

Khargone: खरगोन हिंसा के बाद एक्शन में पुलिस, अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 लोग गिरफ्तार

Irfan Ka Cartoon: जेल के बाहर आजम खान का इंतज़ार करते दिखे शिवपाल, इरफान ने कार्टून में यूं ली चुटकी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget