एक्सप्लोरर

Khargone: खरगोन हिंसा के बाद एक्शन में पुलिस, अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 लोग गिरफ्तार

Khargone Police: रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चलाने वाले आरोपी मोहसिन को अवैध पिस्टल बेचने वाले फरार तूफान सिंह के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Khargone Police Nabbed Seven People: मध्य प्रदेश के खरगोन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गोगावा थाना अंतर्गत ग्राम सिगनूर में पिस्टल बनाने के अवैध कारखाने का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 17 देसी पिस्टल बरामद किए हैं. पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग टिमरनी पुल के नीचे पिस्टल बेचने के लिए आने वाले हैं.

अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़

मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर घेराबंदी की गई. अपराधियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने इन सभी आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस ने इन लोगों के पास से 17 पिस्टल बरामद किए हैं. साथ ही भारी मात्रा में पिस्टल बनाने की सामग्री को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है. रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चलाने वाले आरोपी मोहसिन को अवैध पिस्टल बेचने वाले फरार तूफान सिंह को भी दबोचा गया है. इन सभी सातों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि ये अवैध हथियार कहां बेचे जा रहे हैं.

SP पर गोली चलाने वाले मोहसिन को पिस्टल बेचने वाला गिरफ्तार

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के खरगोन में 10 अप्रैल को रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा में यहां के एसपी सिद्धार्थ चौधरी गोली लगने से जख्मी हो गए थे. एसपी के गनमैन की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक पर गोली चलाने वाले मोहसिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. मोहसीन ने ये खुलासा किया था कि जिस पिस्टल से उसने गोली चलाई थी वो उसने खरगोन के ही एक तूफान सिंह नाम के शख्स से खरीदी थी.

ये भी पढ़ें:

Loudspeaker Row: यूपी में धार्मिक स्थलों से हटाए गए 45 हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर, 58 हजार की आवाज की गई कम

Patiala Violence: कर्फ्यू में गुजरी पटियाला की रात, IG-SSP पर गिर सकती है गाज, हिंदूवादी संगठनों ने आज बुलाया बंद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
पूर्वोत्तर में नशे का जाल, सरकार ने बताया कैसे हो रही है तस्करी
पूर्वोत्तर में नशे का जाल, सरकार ने बताया कैसे हो रही है तस्करी
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget