एक्सप्लोरर

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के सीएम आज महिलाओं को होली से पहले देंगे ये बड़ी सौगात, लाखों को होगा लाभ

Ladli Behna Yojana: भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कम से कम एक लाख महिलाओं के शामिल होने की संभावना है.

Shivraj Singh Chouhan Will Start Ladli Bahna Yojna Today: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए राज्य की बीजेपी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज यानी 5 मार्च से 'लाडली बहना योजना' शुरू करेंगे. इसके तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी.

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री इस योजना को शुरू करेंगे. इस कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कम से कम एक लाख महिलाओं के शामिल होने की संभावना है. कार्यक्रम का आरंभ मुख्यमंत्री चौहान के 65 वें जन्म दिन के साथ होगा.

महिला वोटरों को लुभाने की कोशिश

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस योजना के माध्यम से भाजपा सरकार प्रदेश में यह संदेश देना चाहती है कि वह अपनी महिला नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है. गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी कांग्रेस से मामूली अंतर से हार गई थी. इसलिए इस बार वह महिला मतदाताओं को अच्छी स्थिति में रखकर चुनाव जीतना चाहती है. पिछले चुनाव में कांग्रेस 15 साल के अंतराल के बाद सत्ता में आई थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया जिससे कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी.

बजट के दौरान योजना की दी थी जानकारी

प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा में एक मार्च को विधानसभा में राज्य का बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा था, ‘‘सरकार ने ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ के लिए 8,000 करोड़ रुपये तय किए हैं जिसके तहत महिलाओं को कुछ शर्तों के तहत 1,000 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता दी जाएगी.’’

10 जून से मिलने लगेगी आर्थिक सहायता

अधिकारियों ने कहा कि “सरकार पांच मार्च से महिला लाभार्थियों से आवेदन स्वीकार करना शुरू करेगी. उन्होंने कहा कि मार्च-अप्रैल में आवेदन स्वीकार करने का काम पूरा हो जाएगा और 10 जून तक लाभार्थियों को आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी. जिन महिलाओं की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम है, उन्हें लाडली बहना योजना से लाभ दिया जाएगा.”

कई सीटों पर महिला वोटर की भूमिका निर्णायक

बता दें कि राज्य में 2,60,23,733 महिला मतदाता हैं. मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 18 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है, जिनमें आदिवासी बहुल बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अलीराजपुर और झाबुआ जिले शामिल हैं. अनुमान के मुताबिक 13.39 लाख नए मतदाताओं में 7.07 लाख महिलाएं हैं.

ये भी पढ़ें

Shashi Tharoor Speech: 'हम रूस को अपने रुख के बारे में बता सकते थे...', रायसीना डायलॉग में बोले शशि थरूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

Embed widget