एक्सप्लोरर

शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर नीतीश कुमार बोले- जो गलत करेगा, उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरजील पर कहा कि "धरती पर किसी व्यक्ति में दम नहीं है कि भारत को टुकड़ों में कर दे.''शरजील इमाम ने आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की है और इस वक़्त जेएनयू का रिसर्च स्कॉलर है.

पटना: दिल्ली पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया है. शरजील इमाम पर पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था. जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी हुई है. इसे लेकर अब बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरजील पर कहा कि "धरती पर किसी व्यक्ति में दम नहीं है कि भारत को टुकड़ों में कर दे.'' शरजील के अरेस्ट पर नीतीश कुमार ने कहा, ''ये देश हित की बात है. जो गलत करेगा, उस पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी." नीतीश कुमार ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कहा कि ''जो CAA पर विवाद है वो सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, उसका सभी को इंतज़ार करना चाहिए.'' NPR को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया है. इसको लेकर जिसके मन में भय आ गया, उसे दूर करना चाहिए. लोगो को समाज में कोई ऐसी परिस्थिति नहीं पैदा करनी चाहिए, जिससे सम्मान की भावना को ठेस पहुंचे.''

शरजील इमाम के खिलाफ कई केस दर्ज

इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा रविवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए, 153 ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसके अलावा उसके खिलाफ 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में दिए गए एक भाषण को लेकर शनिवार को देशद्रोह का मामला दर्ज किया. असम पुलिस ने भी शरजील के भाषणों को लेकर उसके खिलाफ आतंकवाद रोधी कानून यूएपीए के तहत एक मामला दर्ज किया.

कौन है शरजील इमाम?

शरजील इमाम ने आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की है और इस वक़्त जेएनयू का रिसर्च स्कॉलर है. बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है. माना जाता है कि सीएए के खिलाफ शाहीन बाग के आंदोलन को शुरुआती दिनों में मजबूत दिशा देने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

यह भी पढ़ें-

NCC कार्यक्रम में पाकिस्तान पर बरसे मोदी, कहा- ‘पड़ोसी देश को धूल चटाने में हफ्ते-10 दिन लगेंगे’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
Explained: न सड़क, न प्रदर्शन और न गठबंधन! असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति का असली गणित क्या?
न सड़क, न प्रदर्शन और न गठबंधन! असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति का असली गणित क्या?
India Bloc Protest Live: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LIVE: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget