एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में 'बाहरी' कौन है, सीएम ममता बनर्जी के अब खुद बताई इसकी 'परिभाषा'

पश्चिम बंगाल में लंबे समय से TMC कार्यकर्ता BJP को बाहरी पार्टी घोषित करती रही है. वहीं 'बाहरी लोगों' की राजनीति पर घिरता देख ममता बनर्जी ने साफ किया है कि उनकी पार्टी राज्य में बाहर से आकर रह रहे लोगों के लिए नहीं बल्कि 'विधानसभा चुनाव से पहले परेशानी खड़ी करने' वालों को बाहरी करार दे रही है.

विष्णुपुरः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी केवल उन लोगों को बाहरी कहती है, जिन्हें 'विधानसभा चुनाव से पहले परेशानी खड़ी करने' यहां भेजा गया है, उन्हें नहीं जो कि भारत के अन्य हिस्सों से हैं और वर्षों से राज्य में बसे हैं. तृणमूल कांग्रेस के कई नेता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की रणनीति के तहत बीजेपी को 'बाहरी लोगों की पार्टी' करार देते रहे हैं.

बीजेपी को बताया 'बाहरी'

बांकुड़ा जिले में हुई रैलियों में बनर्जी ने कहा, ‘‘हम उन लोगों के बारे में ऐसा क्यों कहेंगे, जो वर्षों से यहां बसे हैं? वे हमारे राज्य का एक अभिन्न हिस्सा हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम केवल उन पान-मसाला खाने वाले, तिलक लगाने वाले लोगों को बाहरी कहते हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से, चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में समस्या उत्पन्न करने के लिए भेजा गया है.’’

बनर्जी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में रहने वाली महिलाओं को “बाहरी गुंडों” से सावधान रहना चाहिए और गांव की सड़कों पर अगर वे दिखें तो उन्हें झाड़ू और रसोई के बर्तनों से मार कर भगा देना चाहिए.

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया झूठा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री के पद का बहुत सम्मान करती हूं लेकिन मुझे माफ करें, मोदी बहुत बड़े झूठे हैं.’’ विष्णुपुर की रैली में उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी के, सभी लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये आने के, वादे का क्या हुआ? एलपीजी सिलेंडर अब 900 रुपये का क्यों है.....उज्ज्वला योजना का क्या भविष्य है?’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘ किसान महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चुप क्यों हैं? किसान जहां प्रदर्शन कर रहे हैं वहां लोहे की कीलें क्यों लगाई गई ? क्या मोदी को औद्योगिक घरानों की चिंता है किसानों की नहीं?’’ केन्द्र की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ योजना को असफल करार देते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘ मैंने जो वादे किए वे पूरे किए, लेकिन मोदी अपने वादे पूरे करने में नाकाम रहे हैं.’’

चुनाव आयोग के बजाय केंद्र सरकार भेज रही पुलिस बलः ममता

अपने दावे की पुष्टि के लिए उन्होंने राज्य सरकार की ओर से संचालित कई योजनाओं के नाम गिनाए. ओन्दा में एक चुनावी सभा में बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के बजाय केंद्र चुनाव के लिए पुलिस बल भेज रहा है और पश्चिम बंगाल में जो पुलिसकर्मी भेजे जा रहे हैं वे बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश के हैं. उन्होंने कहा चुनावी राज्यों में पुलिस बल उनके (बीजेपी के) अधीन क्यों होना चाहिए?

बांकुड़ा में आयोजित एक अन्य रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाताओं को वोट डालने के बदले पैसे देने वालों से सचेत रहना चाहिए. उन्होंने कहा, “यदि कोई बाहरी आपको वोट डालने के बदले 500 या एक हजार रुपये देने की बात करता है तो उसके झांसे में मत आना. आप उस पैसे का क्या करेंगे यह मैं नहीं जानती लेकिन उन्हें वोट मत देना. वह बुरे काम कर के कमाया गया धन है.”

बनर्जी ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के दौरान और पीएम केयर्स फंड के पैसे और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को बेचने से जो पैसा मिला उसका इस्तेमाल चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः आगरा के पैरा ब्रिगेड हॉस्पिटल का दौरा करेंगे दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री, कोरियाई युद्ध में घायल सैनिकों का हुआ था उपचार

कोरोना वायरस की वजह से हुई सख्ती ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- इस बार भी बेरंग रहेगी हमारी होली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget