एक्सप्लोरर

'अंतिम फैसला मैं ही लूंगी' TMC में अंदरूनी कलह बढ़ने पर ममता ने दिए बड़े संकेत

Abhishek vs CM Mamata: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर पुराने और नए नेताओं के बीच बढ़ते विवाद के बीच, पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा संकेत देना शुरू कर दिया है.

Internal Discord in TMC: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर नए और पुराने नेतृत्व के बीच बढ़ते विवाद ने पार्टी के भीतर का कलह उजागर कर दिया है. मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने हाल ही में कई कड़े और बड़े कदम उठाकर यह साफ कर दिया है कि टीएमसी में अंतिम निर्णय और नेतृत्व उनका ही रहेगा. राज्य विधानसभा में विधायक दल की बैठक में बोलते हुए ममता ने कहा कि जब तक वह प्रभारी हैं, तृणमूल कांग्रेस में सभी महत्वपूर्ण निर्णय वही लेंगे.

दरअसल, ममता ने सीआईडी प्रमुख आर राजशेखरन को हटाकर एडीजी (आईजीपी प्रशिक्षण) पद पर भेज दिया है. इससे पहले, उन्होंने सीआईडी में "पूरी तरह से फेरबदल" का संकेत दिया था. उन्होंने कहा कि "राजनीतिक रंग चाहे जो भी हो," भ्रष्टाचार के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 21 नवंबर को अधिकारियों की बैठक में उन्होंने राज्य पुलिस में बड़े बदलावों का संकेत दिया है.

टीएमसी विधायकों को निर्देश
ममता बनर्जी की ओर से पार्टी विधायकों को निर्देश दिया गया कि पार्टी के अंदर की जानकारी सीधे उन्हीं तक पहुंचे. संगठन के लिए एक नया व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और सीधे संवाद स्थापित करने का सुझाव दिया. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में नए गार्ड का उदय, पार्टी के पुराने नेताओं के साथ टकराव का कारण बन रहा है.

पार्टी में फेरबदल की मांग
भरतपुर विधायक हुमायूं कबीर ने अभिषेक को उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री बनाने की मांग की. इस प्रस्ताव को ममता समर्थक पुराने नेताओं ने खारिज कर दिया. ममता ने आई-पीएसी और अभिषेक के करीबी कानूनी फर्म की भूमिका सीमित कर दी है, साथ ही विधायकों को बाहरी संगठनों को कुछ बताने से मना किया है. अभिषेक ने प्रदर्शन के आधार पर जिलों में टीएमसी इकाई प्रमुखों के बदलाव की सिफारिश की थी.जिसको लेकर पुराने नेताओं ने इसे पार्टी में वफादारी के खिलाफ बताया. वहीं, पुराने नेताओं को प्रमुख पदों पर प्रमोट किया गया. सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी और माला रॉय जैसे वरिष्ठ नेताओं को प्रमुख भूमिकाएं सौंपी गईं.

पार्टी में अनुशासन समिति का गठन
विधानसभा,संसद और संगठन के लिए अलग-अलग अनुशासन समितियां बनाई गईं. हुमायूं कबीर को "पार्टी विरोधी" बयान के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया. ममता ने यह स्पष्ट किया कि पार्टी के संसदीय फैसले वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिए जाएंगे. उन्होंने अभिषेक को राष्ट्रीय प्रवक्ता की अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर संतुलन साधने की कोशिश की.

बता दें कि ममता के हालिया फैसलों से यही लगता है कि वह पार्टी की सत्ता और निर्णय लेने की प्रक्रिया को पुराने नेताओं के नियंत्रण में रखना चाहती हैं. ममता ने यह साफ कर दिया है कि पार्टी में उनके फैसले ही अंतिम होंगे. इससे पार्टी में एकता का संदेश देने की कोशिश की गई है, हालांकि आंतरिक विवाद जारी रहने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget