एक्सप्लोरर

बीजेपी पर भड़कीं सीएम ममता, बोलीं- आप कुछ विधायक खरीद सकते हैं लेकिन TMC को नहीं

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग महात्मा गांधी और अन्य महापुरुषों का सम्मान नहीं करते वे 'सोनार बांग्ला' बनाने की बात करते हैं. उन्होंने बीजेपी को बाहरी पार्टी बताया और कहा कि जनता हमारे साथ है.

बीरभूम: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच बयानबाजी का दौरा जारी है. मंगलवार को बीरभूम जिले के बोलपुर में आयोजित रैली में ममता बनर्जी ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप कुछ विधायक खरीद सकते हैं लेकिन तृणमूल कांग्रेस को नहीं खरीद सकते हैं.

जनता हमारे साथ हैं- ममता बनर्जी

हाल ही में शुभेन्दु अधिकारी समेत टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए. शुभेन्दु अधिकारी को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता था. अपनी रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ विधायकों के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता, जनता हमारे साथ है. इसके साथ ही उन्होंने कहा, "जो लोग महात्मा गांधी और देश के अन्य महापुरूषों का सम्मान नहीं करते, वे ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की बात करते हैं. रवींद्रनाथ टैगोर कई दशक पहले ही ‘सोनार बांग्ला’ तैयार कर चुके हैं और हमें बीजेपी के सांप्रदायिक हमलों से इस संस्थान को बचाने की जरूरत है."

'विश्वभारती के कुलपति बीजेपी के आदमी'

मुख्यमंत्री ने विश्व भारती के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती को बीजेपी का आदमी बताया. उन्होंने कहा, "विश्व-भारती के कुलपति बीजेपी के आदमी हैं, वह सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं, विश्वविद्यालय की धरोहर को नुकसान पहुंचा रहे हैं. जब मैं विश्व-भारती में सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोशिशें होते देखती हूं तो मुझे बुरा लगता है."

ममता बनर्जी ने रोड शो भी किया

ममता बनर्जी ने चार किलोमीटर का रोड शो भी किया. विश्वभारती के कुलपति पर निशाना साधते हुए तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने कहा, ‘‘टैगोर की सांस्कृतिक धरोहर को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों को पूरी ताकत लगाकर रोकना होगा.’’

बीजेपी बाहरी लोगों की पार्टी

इसके अलावा उन्होंने बीजेपी को बाहरी लोगों की पार्टी बताते हुए मंगलवार को कहा कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर की भूमि धर्मनिरपेक्षता पर कभी भी नफरत की राजनीति को हावी नहीं होने देगी.

भारत-ब्रिटेन के बीच उड़ानें 31 दिसंबर के बाद भी रहेंगी रद्द, देश में नए स्ट्रेन की पुष्टि के बाद विमानन मंत्री ने दिए संकेत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget