एक्सप्लोरर

Maharashtra Portfolios: CM एकनाथ शिंदे ने किया विभागों का बंटवारा, देवेंद्र फडणवीस को मिलीं ये अहम मिनिस्ट्री

Maharashtra Government Portfolios: महाराष्ट्र में लगभग डेढ़ महीने से चली आ रही सियासी उथल-पुथल के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है.फडणवीस को प्रमुख मंत्रालय मिले हैं

CM Eknath Shinde-Deputy CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लगभग डेढ़ महीने बाद रविवार को मंत्रिपरिषद में विभागों का बंटवारा करने की घोषणा की है. उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह, वित्त और योजना, कानून-न्याय, जल संसाधन, कमान क्षेत्र विकास, आवास, ऊर्जा, प्रोटोकॉल  विभाग जैसे प्रमुख मंत्रालय सौंपे हैं. शिंदे ने अपने पास प्रशासन, शहरी विकास, सूचना और जनसंपर्क, लोक निर्माण विभाग रखे हैं. महाराष्ट्र में सियाथी उथल-पुथल के साथ 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद 09 अगस्त को 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. इसमें भाजपा-शिंदे गुट से 9-9 विधायक मंत्री बने थे. मुंबई के राजभवन में एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण समारोह हुआ था. अब इन्हीं के बीच विभागों का बंटवारा किया गया है. आवंटित इन सभी विभागों की घोषणा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मंजूरी के बाद की गई है.

पाटिल, चव्हाण, महाजन, खाड़े, लोढ़ा, विखे को मिले यह विभाग

वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य आवंटित किये गए हैं. रविंद्र चव्हाण को लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय सौंपा गया है. भाजपा नेताओं को आवंटित अन्य प्रमुख विभागों में गिरीश महाजन को ग्राम विकास और पंचायती राज विकास, चिकित्सा शिक्षा, खेल और युवा कल्याण के प्रमुख बनाया गया है. श्रम विभाग के नेतृत्व में सुरेश खाड़े के साथ मंगल प्रभात लोढ़ा को पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता और महिला तथा बाल विकास के प्रमुख बनाया गया है. राधाकृष्ण विखे को राजस्व विभाग, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

सांस्कृतिक, आदिवासी विकास और पिछड़ा वर्ग विभाग इन्हें मिला

वानिकी, सांस्कृतिक गतिविधियों और मत्स्य पालन विभाग सुधीर मुनगंटीवार को मिला हसैं. आदिवासी विकास विजयकुमार गावित और सहकारिता, अन्य पिछड़ा व बहुजन कल्याण विभाग अतुल सावे को दिया गया है. बंदरगाह और खनन विभाग दादा भुसे को आवंटित किया गया है. शंभूराजे देसाई को आबकारी विभाग, संदीपन भुमरे को रोजगार गारंटी योजना एवं बागवानी विभाग सौंपा गया है. उदय सामंत को उद्योग विभाग दिया गया है. तानाजी सावंत को लोक स्वास्थ्य और कल्याण विभाग सौंपा गया है. अब्दुल सत्तार को कृषि विभाग और दीपक केसरकर को स्कूली शिक्षा-मराठी भाषा विभाग दिया गया है. गुलाबराव पाटिल को जलापूर्ति और स्वच्छता, संजय राठौड़ को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग आवंटित हुआ है.

यह भी पढ़ें

India Partition: सुशील मोदी ने भारत के बंटवारे के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार, JDU से पूछा- लगाया तिरंगा

President Draupadi Murmu Speech: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम पहला संबोधन, बेटियों को बताया भविष्य, पढ़ें पूरा भाषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget