एक्सप्लोरर

'2047 तक भारत बन जाएगा...', पीएम मोदी के नेतृत्व को लेकर आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने कर दिया क्या दावा?

Chandrababu Naidu: केंद्र सरकार को लेकर आंंध्र प्रदेश CM का कहना है कि एक करोड़ सदस्यों वाली तेलुगु देशम पार्टी भले ही एक क्षेत्रीय संगठन है, लेकिन इसने हमेशा राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ काम किया है. 

Chandrababu naidu Praise Narendra Modi: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार (18 जनवरी, 2025) प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन वाली सरकार को जरूरी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में देश 2047 तक दुनिया की नंबर एक या दो अर्थव्यवस्था बन सकता है. 

कडप्पा जिले के म्यदुकुर में एक बैठक को संबोधित करते हुए सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में एनडीए की ओर से जीती गई कुल 25 लोकसभा सीटों में से 21 सीटें संजीवनी की तरह हैं. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से वेंटिलेटर पर पड़ा आंध्र प्रदेश केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही ऑक्सीजन पर जीवित है. उन्होंने आगे कहा कि एक करोड़ सदस्यों वाली तेलुगु देशम पार्टी भले ही एक क्षेत्रीय संगठन है, लेकिन इसने हमेशा राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ काम किया है. 

'2047 तक सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत'

चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “हमने एनडीए के साथ 2014 से 2019 के बीच भी काम किया है. मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक नंबर एक या दो अर्थव्यवस्था बन जाएगा और मेरी महत्वाकांक्षा तेलुगु लोगों को वैश्विक स्तर पर नंबर एक स्थान पर देखना है. राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर डबल इंजन वाली सरकारों के साथ ही विकास सुनिश्चित किया जा सकता है, जिससे दोहरे अंकों की वृद्धि होगी.” 

परियोजना के पहले चरण के लिए 12,200 करोड़ रुपये आवंटित

सीएम नायडू ने कहा, “केंद्र पोलावरम सिंचाई परियोजना सहित कई परियोजनाओं के लिए मदद का हाथ बढ़ा रहा है और विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के लिए एक पैकेज की घोषणा की है. हम आपको आश्वस्त करते हैं कि पोलावरम सिंचाई परियोजना अगले दो वर्षों में पूरी हो जाएगी. केंद्र सरकार ने परियोजना के पहले चरण के लिए पहले ही 12,200 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं. डायफ्राम दीवार का निर्माण शुरू हो गया है.”

'गोदावरी और कृष्णा नदियों को पहले ही आपस में जोड़ा जा चुका है'

नदियों को आपस में जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि गोदावरी और कृष्णा नदियों को पहले ही आपस में जोड़ा जा चुका है और राज्य सरकार अब गोदावरी और पेन्ना नदियों को जोड़ने का लक्ष्य बना रही है. टीडीपी के संस्थापक और पूर्व सीएम एनटी रामाराव को याद करते हुए नायडू ने कहा कि पूर्व नेता की कुछ पहल, जैसे स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं और पिछड़े समुदायों के लिए आरक्षण, राष्ट्र के लिए एक आदर्श बन गए हैं.

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में शख्स बोला- 'पिता को दफनाना चाहता हूं, गांव वाले कह रहे- ईसाई तौर तरीके नहीं चलेंगे', जानें फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल को लेकर क्या है विपक्ष का प्लान? मल्लिकार्जुन खरगे ने 15 अप्रैल को बुलाई विपक्षी दलों की बैठक
महिला आरक्षण बिल को लेकर क्या है विपक्ष का प्लान? मल्लिकार्जुन खरगे ने 15 अप्रैल को बुलाई विपक्षी दलों की बैठक
ट्रंप के होर्मुज की नाकेबंदी धमकी के बीच भारत के फंसे कितने जहाज ? सरकार ने बताया आंकड़ा
ट्रंप के होर्मुज की नाकेबंदी धमकी के बीच भारत के फंसे कितने जहाज ? सरकार ने बताया आंकड़ा
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
'हम चुनाव की आंधी में अंधे नहीं हो सकते...', बंगाल SIR में बाहर हुए लोगों की याचिका पर SC की वोट के अधिकार पर सख्त टिप्पणी
'हम चुनाव की आंधी में अंधे नहीं हो सकते...', बंगाल SIR में बाहर हुए लोगों की याचिका पर SC की वोट के अधिकार पर सख्त टिप्पणी

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: होर्मुज में US ने शुरु की जहाजों की नाकेबंदी, चीन जा रहे रूस के विदेश मंत्री, वॉर का बढ़ा खतरा
होर्मुज में US ने शुरु की जहाजों की नाकेबंदी, चीन जा रहे रूस के विदेश मंत्री, वॉर का बढ़ा खतरा
यूपी में कैबिनेट विस्तार से पहले अनुप्रिया पटेल ने बढ़ा दी BJP की टेंशन! कर दी ये बड़ी मांग
यूपी में कैबिनेट विस्तार से पहले अनुप्रिया पटेल ने बढ़ा दी BJP की टेंशन! कर दी ये बड़ी मांग
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में पूरे दिन प्रदर्शन और हिंसा के बाद शांति का दौर, कई रूट्स पर ट्रैफिक सामान्य, फील्ड पर कमिश्नर और डीएम
नोएडा में पूरे दिन प्रदर्शन और हिंसा के बाद शांति का दौर, कई रूट्स पर ट्रैफिक सामान्य, फील्ड पर कमिश्नर और डीएम
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
मेकअप आर्टिस्ट बनकर शुरू करें अपना पार्लर, हर महीने होगी तगड़ी कमाई
मेकअप आर्टिस्ट बनकर शुरू करें अपना पार्लर, हर महीने होगी तगड़ी कमाई
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget