एक्सप्लोरर

'ये मुद्दे कांग्रेस की देन', मणिपुर में हिंसा को लेकर बोले CM बीरेन सिंह, पूछा- क्या नरसिंह राव ने किया था दौरा?

N Biren Singh: मणिपुर मुद्दे को लेकर बीरेन सिंह ने कहा कि म जारी संघर्ष का ठोस समाधान चाहते हैं. ये महज राजनीतिक मुद्दे नहीं हैं. ये पुराने मुद्दे कांग्रेस की देन हैं और अब वे हमें दोषी ठहरा रहे हैं.

N Biren Singh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर का दौरा करने की कांग्रेस की ओर से बार-बार की जा रही मांग की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार (23 जनवरी, 2025) को सवाल किया कि क्या 1990 के दशक में राज्य के एक अन्य जातीय संकट से प्रभावित रहने के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव ने ऐसा किया था.

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर मणिपुर में समस्याएं पैदा करने और इसके लिए राज्य की भाजपा नीत सरकार को जिम्मेदार ठहराने का भी आरोप लगाया. बिरेन सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्या (तत्कालीन) प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने 1992 और 1997 के बीच नागाओं और कुकी लोगों के बीच जातीय संघर्ष के दौरान या पाइट्स और कुकी लोगों के बीच (1997 में) हुई हिंसा के दौरान राज्य का दौरा किया था? तब 1000 से अधिक निर्दोष लोगों की जान चली गई थी.’’

1991 से 1996 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे राव

कांग्रेस पार्टी के नेता राव 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक प्रधानमंत्री के पद पर रहे थे. सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मणिपुर से अपने सांसदों को संसद में बोलने की अनुमति नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी राज्य में स्थिति पर राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में (स्थिति में) दिन-प्रतिदिन सुधार हो रहा है. कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हो रहा है. वे (केंद्र सरकार) लोगों की मांग के अनुसार सब कुछ कर रहे हैं.’’

‘मणिपुर के मामले सभी को नहीं पता हैं’

सीएम बिरेन सिंह ने कहा, ‘‘हम जारी संघर्ष का ठोस समाधान चाहते हैं. ये महज राजनीतिक मुद्दे नहीं हैं. ये पुराने मुद्दे कांग्रेस की देन हैं और अब वे हमें दोषी ठहरा रहे हैं. ईश्वर और लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे.’’ केंद्रीय मंत्री और अरुणाचल प्रदेश के भाजपा नेता किरेन रीजीजू के इस बयान पर कि कुकी-मेइती संघर्ष ने पूर्वोत्तर की छवि को धूमिल किया है, सिंह ने कहा कि मणिपुर के मामले सभी को नहीं पता हैं.

'हम जैसा करते हैं वैसा ही भरते हैं'

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य का मुद्दा उन लोगों को पता है, जिन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरह राज्य को अपने दिल में रखा है. यह उनका (रीजीजू का) निजी विचार था.’’ बुधवार (22 जनवरी, 2025) को जद (यू) की मणिपुर इकाई की ओर से राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को भाजपा नीत राज्य सरकार से समर्थन वापस लेने के बारे में पत्र लिखे जाने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कहा है, हम जैसा करते हैं वैसा ही भरते हैं.’’ मणिपुर में 3 मई 2023 से मेइती और कुकी समुदायों के बीच हिंसा हो रही है, जिसमें 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं.

यह भी पढ़ें- राजौरी में रहस्यमयी तरीके से हुई 17 मौतों के पीछे क्या थी वजह? केंद्रीय मंत्री ने कर दिया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में शामिल हो सकती हैं ममता बनर्जी, मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में शामिल हो सकती हैं ममता बनर्जी, मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget