एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान में बदलेगा सीएम फेस? अशोक गहलोत ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब

Rajasthan Rumour on CM Gehlot: अशोक गहलोत ने कहा कि मैं पिछले दो-तीन दिन से लगातार मैं इस तरह की अफवाहें सुन रहा हूं...अफवाहों पर ना जाया करें क्योंकि इससे गवर्नेन्स पर फ़र्क पड़ता है.

Rajasthan CM Rumour: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से हो रही मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी खामोशी तोड़ी है. अशोक गहलोत ने इसे कोरी अफ़वाह करार दे दिया. जयपुर में एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि मैं पिछले दो-तीन दिन से लगातार मैं इस तरह की अफवाहें सुन रहा हूं...अफवाहों पर ना जाया करें क्योंकि इससे गवर्नेन्स पर फ़र्क पड़ता है. उन्होंने कहा, मीडिया में ऐसी चर्चा चलती रहती है कि सरकार बदल रही हैं, सीएम बदल रहे हैं.

अशोक गहलोत ने आगे कहा कि, मेरा इस्तीफा परमानेंट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास पड़ा है, जब वे चाहेंगी उपयोग करेंगी. ये काम रातों रात हो जाएगा और किसी को भी इस बात की कानों कान खबर भी नहीं लगेगी. गौरतलब है कि दो दिन पहले हीं दिल्ली में सचिन पायलट की सोनिया गांधी से हुई मुलाकात के बाद से हीं अचानक राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाए होने लगीं थी. बता दें कि गहलोत का ये बयान उसी के मद्देनज़र आया है.

राजस्थान में हर 5 साल पर सरकार बदलती है
दरअसल सोनिया गांधी से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा था कि राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां हर पांच साल में सरकार बदलती है, लेकिन अगर हम वैसे ही कदम उठाते हैं जैसा कि पिछले दिनों उठाया है और सही दिशा में आगे बढ़े तो विधानसभा चुनाव फिर जीत सकते हैं. क्योंकि उसके बाद लोकसभा चुनाव भी होने हैं. सचिन पायलट के इसी बयान के बाद से हीं राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन के कयास लगने शुरू हो गए थे.

सचिन पायलट ने खोला था गहलोत के खिलाफ मोर्चा
आपको याद दिला दें कि सचिन पायलट ने पहले भी गहलोत के खिलाफ़ मोर्चा खोला था मगर पार्टी आलाकमान ने उन्हें मना लिया था. हालांकि पायलट के करीब सूत्रों ने दावा किया था कि पायलट को राजस्थान की कांग्रेस सरकार के आखिरी साल में मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया गया था.  इससे पहले इसी सप्ताह 20 अप्रैल (बुधवार) को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी.

पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित 184 की VIP सुरक्षा हटाई

Jammu Kashmir: पीएम मोदी के दौरे से पहले जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget