एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल बोले- बिहार से 500 का टिकट लेकर लोग दिल्ली आते हैं और 5 लाख का फ्री में इलाज कराते हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिहार से एक आदमी 500 का टिकट लेता है और दिल्ली में आता है और अस्पताल में पांच लाख का ऑपरेशन फ्री में कराके वापस चला जाता है.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में 362 बिस्तरों वाले नए ट्रॉमा सेंटर की आधारशिला रखी. ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के साथ ही छह सर्जिकल रूम होंगे. इसके 18 महीनों में तैयार होने की उम्मीद है.

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिहार के लोग 500 रुपये का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और पांच लाख का फ्री में इलाज कराकर चले जाते हैं. उन्होंने कहा, ''ये बात ठीक है कि अस्पतालों के बाहर कतार लंबी है. इसके बड़े कारण हैं. यहां बाहर से लोग इलाज कराने के लिए आते हैं. बॉर्डर का एक अस्पताल है उसका हमने सर्वे कराया था. 80 प्रतिशत मरीज दिल्ली के बाहर के थे. अगर दिल्ली के लोगों का इलाज करना हो तो अस्पताल बहुत हैं.''

उन्होंने आगे कहा, ''दिल्ली में जिस तरह की व्यवस्था है इस तरह की व्यवस्था किसी राज्य में नहीं है. ऐसा है कि बिहार से एक आदमी 500 का टिकट लेता है और दिल्ली में आता है और अस्पताल में पांच लाख का ऑपरेशन फ्री में कराके वापस चला जाता है. इससे खुशी भी होती है कि अपने ही देश के लोग हैं उन्हें इलाज मिलना चाहिए. सभी को खुश रहना चाहिए. लेकिन दिल्ली की भी अपनी क्षमता है. दिल्ली पूरे देश के लोगों का इलाज कैसे करेगी? जरूरत है कि देश के अंदर व्यवस्था सुधरे.''

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “हमनें सिर्फ एक परियोजना (ट्रॉमा सेंटर) में ही 190 करोड़ रुपये बचाए हैं. अगर मैं इन रुपयों का इस्तेमाल दवाओं, उपचार और दिल्ली के लोगों के लिये मुफ्त टेस्ट के लिए करुं तो क्या यह गलत है? विपक्ष का दावा है कि हमनें लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देकर रुपयों की बर्बादी की है.”

दिल्ली सरकार बेचेगी सस्ता प्याज, सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की गाड़ियां

केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में विभिन्न स्तरों पर स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचों का व्यापक विस्तार किया जा रहा है.” उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य देखभाल मॉडल को डेनमार्क की तर्ज पर बनाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने 200 मोहल्ला क्लीनिकों का निर्माण किया है और अगले 10-15 दिनों में 200 और मोहल्ला क्लीनिकों का निर्माण पूरा हो जाएगा. केजरीवाल ने कहा कि दिसंबर तक 300 अतिरिक्त मुहल्ला क्लीनिकों के पूरा हो जाने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, स्पीकर बोले- 'सदन में नारेबाजी की जगह नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, स्पीकर बोले- 'सदन में नारेबाजी की जगह नहीं'
बिटकॉइन निवेश घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति कुर्क
बिटकॉइन निवेश घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति कुर्क

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget