एक्सप्लोरर

पंजाब सरकार में दोबारा शामिल हो सकते हैं सिद्धू, CM अमरिंदर सिंह के साथ लंच के बाद अटकलें तेज

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को दोपहर के भोजन पर नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की, जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर को राज्य कैबिनेट में दोबारा शामिल किए जाने की अटकलों को हवा मिल गई है.

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को दोपहर के भोजन पर नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की, जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर को राज्य कैबिनेट में दोबारा शामिल किए जाने की अटकलों को हवा मिल गई है. इस मुलाकात ने दोनों नेताओं की पुरानी नाराजगी दूर होने के भी संकेत दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने पिछले साल मई में सिद्धू पर स्थानीय सरकार विभाग को सही तरीके से नहीं संभाल पाने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि इसके कारण 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने शहरी इलाकों में खराब प्रदर्शन किया. इसके बाद से दोनों नेताओं के संबंधों में तनाव पैदा हो गया था. मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान सिद्धू से अहम विभाग ले लिए गए थे, जिसके बाद उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था और वह कांग्रेस की सभी गतिविधियों से दूर हो गए थे.

अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को दोपहर के भोजन के लिए मंगलवार को आमंत्रित किया था. मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के अनुसार, दोनों नेताओं ने यहां अमरिंदर सिंह के आवास पर करीब एक घंटा साथ बिताया और विभिन्न मामलों पर विचार साझे किए.

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने ट्वीट किया, ‘मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने मध्याह्न भोजन पर सौहार्दपूर्ण मुलाकात की, जिसमें पंजाब और राष्ट्रीय हितों के अहम राजनीतिक मामलों पर चर्चा की गई. दोनों नेताओं ने करीब एक घंटे तक साथ बिताए समय के दौरान अहम मामलों पर विचार साझे किए.’

कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने सिद्धू से अमृतसर में उनके आवास पर मुलाकात की थी, जिसके बाद वह पिछले महीने मोगा में हुई कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली में दिखे थे. यह रैली केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ हुई थी. रावत ने सिद्धू को कांग्रेस का ‘राफेल’ बताया था. रावत ने कहा था कि सिद्धू के घोर आलोचक भी उनकी उपयोगिता से इनकार नहीं कर सकते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए 12 यात्री
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए 12 यात्री

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget