एक्सप्लोरर

Global Warming: पृथ्वी की रफ्तार और कंप्यूटर्स पर आफत, जानिए कैसे तेजी से पिघलती बर्फ ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

Climate Change Impact: ग्लोबल वार्मिंग दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती है. पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल से निकलने वाले धुएं के चलते धरती का तापमान बढ़ रहा है.

Climate Change: धरती का बढ़ता तापमान कितना खतरनाक साबित हो सकता है. ये बात किसी से छिपी नहीं है. हालांकि, आने वाले वक्त में बढ़ते तापमान की वजह से बड़ी मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं. दरअसल, जलवायु परिवर्तन की वजह से पृथ्वी के घूमने की रफ्तार पर प्रभाव पड़ रहा है. इसकी वजह से आने वाले वक्त में समय में बदलाव भी देखने को मिल सकता है. एक स्टडी में इस बात का दावा किया गया है. 

ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर बर्फ तेजी से पिघल रही है, जिसका नतीजा है कि समुद्री जलस्तर दिनों-दिन बढ़ रहा है. बर्फ के पिघलने और जलस्तर के बढ़ने की वजह से पृथ्वी के घूमने की रफ्तार थोड़ी कम होती जा रही है. हालांकि, हमारा ग्रह अभी पहले की तुलना में तेजी से ही घूम रहा है. मगर धरती का तापमान बढ़ने की वजह से पिघल रही बर्फ समय में थोड़ी सी कमी ला सकती है. 

पृथ्वी की घूमने की दर का समय पर असर

नेचर जर्नल में पब्लिश की गई स्टडी में कहा गया, "ग्लोबल वार्मिंग पहले से ही ग्लोबल टाइमकीपिंग को प्रभावित कर रही है." दुनियाभर में घड़ियों और समय का निर्धारण करने के लिए 'कोऑर्डिनेटेड यूनिवर्सल टाइम' (UTC) का इस्तेमाल किया जाता है. यूटीसी पृथ्वी की घूमने की रफ्तार के जरिए तय होती है. मगर पृथ्वी के घूमने की दर स्थिर नहीं है, इसलिए इसका असर हमारे दिन और रात की लंबाई पर सीधे तौर पर पड़ सकता है. 

अगर पृथ्वी के घूमने की रफ्तार धीमी होती है, तो दिन बड़े हो सकते हैं. समय का निर्धारण करने वाले ग्लोबल टाइमकीपर्स ने 1970 से वैश्विक घड़ी में 27 लीप सेकेंड्स जोड़े हैं. हालांकि, अब पहली बार टाइमकीपर्स वैश्विक घड़ी में 2026 में एक सेकेंड कम करने पर विचार कर रहे हैं. इस घटना को 'निगेटिव लीप सेकेंड' कहा जाता है. हालांकि, स्टडी में ये भी कहा गया है कि बर्फ पिघलने की रफ्तार थोड़ी बहुत कम जरूर हुई है. 

क्या होगा समय में बदलाव का असर?

स्टडी के मुताबिक, अभी तक 'निगेटिव लीप सेकेंड' का कभी इस्तेमाल नहीं किया गया है. इसका उपयोग दुनियाभर के कंप्यूटर सिस्टम के लिए एक अभूतपूर्व समस्या खड़ी कर देगा. 

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में रिसर्चर डंकन एग्न्यू ने कहा, "ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है और यह सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है कि ग्लोबल टाइमिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के सभी हिस्से एक ही समय दुनियाभर में दिखाएं. लीप सेकेंड को लेकर कई कंप्यूटर प्रोग्राम मानते हैं कि वे सभी पॉजिटिव हैं, इसलिए इनकी कोडिंग फिर से करनी होगी."

यह भी पढ़ें: दुनिया के लिए रेड अलर्ट! 10 सालों में गर्म भट्टी सी तपने लगी धरती, UN की रिपोर्ट में मिले डरावने संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Exclusive: ‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget