एक्सप्लोरर

CJI यूयू ललित का आखिरी कार्यदिवस आज, छह मामलों में सुनाएंगे फैसला, जानें कैसा रहा सफर

UU Lalit Retirement: जस्टिस यूयू ललित (UU Lalit) को 26 अगस्त 2022 को देश के 49वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था.

Retirement of CJI UU Lalit: भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उदय उमेश ललित (UU Lalit) का सुप्रीम कोर्ट में आज आखिरी दिन होगा. वह 8 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. हालांकि, गुरु नानक जयंती के कारण कल कोर्ट में अवकाश रहेगा. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस ललित का आज आखिरी वर्किंग डे है.

उनके आखिरी वर्किंग डे पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से सीजेआई की अध्यक्षता वाली औपचारिक पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा. भारत के मुख्य न्यायाधीश सेरेमोनियल बेंच में अपने उत्तराधिकारी के साथ बेंच शेयर करते हैं. इस दौरान बार के अन्य सदस्यों और अन्य अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी.

EWS आरक्षण को लेकर करेंगे फैसला 

जस्टिस यूयू ललित ने इस साल 27 अगस्त को भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी. उनका कार्यकाल 74 दिनों का था. अपने आखिरी कार्य दिवस पर जस्टिस यूयू ललित छह मामलों में फैसला सुनाएंगे. सबसे बड़ा मामला सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से गरीब (EWS) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का है. इस आरक्षण की संवैधानिक वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. वहीं, दूसरा मामला आम्रपाली आवास योजना से जुड़ा है. इसमें आवंटियों को फ्लैट दिलाने या बदले में पैसा मिलने पर सुप्रीम कोर्ट बड़ा फैसला देगा. अन्य चार मामले सामान्य हैं. 

बार से सीधे SC में पदोन्नत होने वाले दूसरे CJI

जस्टिस ललित बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने वाले दूसरे सीजेआई हैं. पहले जस्टिस एसएम सीकरी थे, जो जनवरी 1971 में 13वें सीजेआई बने थे. जस्टिस ललित के पिता जस्टिस यूआर ललित भी सीनियर एडवोकेट थे और बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश थे. जस्टिस ललित को 26 अगस्त 2022 को सीजेआई एनवी रमण का कार्यकाल पूरा होने के बाद देश के 49वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था. 

ये भी पढ़ें: 

EWS आरक्षण की वैधता पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सरकारी नौकरी में 10% रिजर्वेशन का है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगी आम जनता की मुसीबत?
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगी आम जनता की मुसीबत?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget