एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन बिल: राज्यसभा में है चुनौती लेकिन बिल के पारित होने की संभावना

अगर सदन के सभी सदस्य मतदान करें तो बहुमत के लिए 119 वोट की ज़रूरत पड़ेगी. विपक्ष को पूर्वोत्तर राज्यों से ताल्लुक रखने वाली कुछ छोटी पार्टियों का समर्थन भी मिल सकता है जो इस बिल के विरोध में हैं.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन बिल पर सोमवार को लोकसभा में बहस होने की संभावना है. उसी दिन मोदी सरकार बिल को लोकसभा से पारित भी करवाना चाहती है. लोकसभा में ख़ुद बीजेपी के पास बहुमत का आंकड़ा है लेकिन असल चुनौती राज्यसभा में है.

राज्यसभा में विपक्ष देगा चुनौती

लोकसभा के उलट राज्यसभा में एनडीए के पास ख़ुद का बहुमत नहीं है लिहाजा उसे दूसरे दलों के सहयोग की दरकार होगी. वैसे राज्यसभा का गुणा भाग देखें तो पता चलता है कि पिछले दो सालों में बीजेपी और एनडीए की ताक़त बेहतर हुई है और इसलिए नागरिकता संशोधन बिल के भी इस सदन से पारित होने की संभावना बढ़ गई है. अगर संख्या के लिहाज से समझें तो राज्यसभा में फ़िलहाल सदस्यों की कुल संख्या 239 है. मतलब ये कि अगर सदन के सभी सदस्य मतदान करें तो बहुमत के लिए 119 वोट की ज़रूरत पड़ेगी. अगर एनडीए के साथ उन दलों की बात करें जो एनडीए का सहयोग कर सकते हैं तो उनकी सम्भावित संख्या 114 बनती है. इनमें बीजेपी के 83, एआइएडीएमके के 11, बीजेडी के 7 और.अकाली दल के 3 सदस्य शामिल हैं.

विपक्ष के पास 108 वोट हैं

सरकार को विपक्ष की कड़ी चुनौती मिलने वाली है. कांग्रेस के 46, तृणमूल कांग्रेस के 13, सपा के 9, सीपीएम और डीएमके के 5-5 और आरजेडी, एनसीपी और बसपा के 4-4 सदस्यों समेत बाकी दलों को मिलाकर विपक्ष के पास कुल 108 सांसदों का समर्थन हासिल है. विपक्ष को पूर्वोत्तर राज्यों से ताल्लुक रखने वाली कुछ छोटी पार्टियों का समर्थन भी मिल सकता है जो इस बिल के विरोध में हैं.

जेडीयू और शिवसेना का रुख़ साफ़ नहीं

जेडीयू, शिवसेना और टीआरएस जैसी पार्टियों का रुख़ अभी पता नहीं है इसलिए फिलहाल उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया है. हालांकि इस बात की संभावना कम है कि तीनों ही पार्टियां सरकार के ख़िलाफ़ वोट करेंगी. इनके या तो सरकार के साथ वोट करने की संभावना है या फिर ये मतदान में हिस्सा नहीं लेंगीं. तीनों पार्टियों के कुल 15 सांसद हैं. अगर ये पार्टियां एनडीए के साथ जाती हैं तो उनकी संख्या बढ़कर 129 हो जाएगी जो बहुमत से ज्यादा है... लेकिन अगर ये मतदान में भाग नहीं लेती हैं तो बहुमत का आंकड़ा 112 हो जाएगा. वहीं पूर्वोत्तर से नाता रखने वाली पार्टी नगा पीपुल्स पार्टी के एकमात्र सांसद के भी वोटिंग में हिस्सा नहीं लेने की संभावना है.

यह भी पढ़ें-

आज होगा उन्नाव की बहादुर बेटी का अंतिम संस्कार, परिवार बोला- शव का दाह संस्कार नहीं होगा, गांव में समाधि बनाएंगे

नागरिकता संशोधन बिल: एनडीए के लिए राहत की ख़बर, एलजेपी नहीं करेगी बिल का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget