एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन बिल: एनडीए के लिए राहत की ख़बर, एलजेपी नहीं करेगी बिल का विरोध

इस मसले पर एलजेपी का रुख़ तय करने के लिए कल पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के कुछ सांसदों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की. सूत्रों के मुताबिक़ चिराग ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ा रहना चाहिए.

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध नहीं करने का फ़ैसला किया है. पहले ये ख़बर आई थी कि कुछ पार्टी पदाधिकारियों को बिल पर आपत्ति है लेकिन पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनकी आपत्तियों को दरकिनार कर दिया.

पार्टी का रुख़ तय करने के लिए हुई बैठक

इस मसले पर पार्टी का रुख़ तय करने के लिए कल पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के कुछ सांसदों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक़ बैठक में कुछ पार्टी पदाधिकारियों ने बिल को धर्मनिरपेक्षता के ख़िलाफ बताते हुए इसका विरोध करने का प्रस्ताव रखा लेकिन अंत में बिल का विरोध नहीं करने का फ़ैसला लिया गया.

घुसपैठिए हैं देश के लिए समस्या

बैठक में घुसपैठ को देश की तरक्की के लिए ख़तरा बताया गया. पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान इस मत के थे कि केवल वैसे अवैध शरणार्थियों को भारत में जगह मिल सकती है जिनके लिए भारत के अलावा कोई और देश नहीं है. सूत्रों के मुताबिक़ पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ा रहना चाहिए.

सोमवार को बिल होगा पेश

नागरिकता संशोधन बिल सोमवार को लोकसभा में पेश होगा. गृह मंत्री अमित शाह बिल को पेश करेंगे. बिल में पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसम्बर 2014 तक भारत आए अवैध शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है बशर्ते वो मुसलमान नहीं हों. लोकसभा में सरकार का बहुमत है इसलिए बिल का पारित होना तय है लेकिन राज्यसभा में एनडीए के अल्पमत में रहने के चलते दूसरे दलों की मदद की ज़रूरत पड़ेगी.

यह भी पढ़ें-

आज होगा उन्नाव की बहादुर बेटी का अंतिम संस्कार, परिवार बोला- शव का दाह संस्कार नहीं होगा, गांव में समाधि बनाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget