एक्सप्लोरर

सीआईडी की वेबसाइट ‘हैक’, मोदी सरकार के लिए लिखा ‘चेतावनी’ भरा मैसेज

वेबसाइट पर “भारतीय पुलिस तथा मोदी सरकार” के खिलाफ मुसलमानों की भावनाएं आहत करने से जुड़ी चेतावनी दिखने लगी. वहीं, महाराष्ट्र सीआईडी प्रमुख अतुल चंद्र कुलकर्णी ने दावा किया कि यह हैकिंग नहीं थी,

मुंबई:  महाराष्ट्र पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की वेबसाइट शुक्रवार को संभवत: हैक कर दी गई और उस पर “भारतीय पुलिस तथा मोदी सरकार” के खिलाफ मुसलमानों की भावनाएं आहत करने से जुड़ी चेतावनी दिखने लगी. वहीं, महाराष्ट्र सीआईडी प्रमुख अतुल चंद्र कुलकर्णी ने दावा किया कि यह हैकिंग नहीं थी, बल्कि परिष्कृत वेबसाइट की सुरक्षा विशेषताओं की जांच करने के लिए एक “परीक्षण” था. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कुलकर्णी ने कहा, “हमारा डेटा सुरक्षित है और वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा से किसी तरह के समझौते का कोई सवाल ही नहीं है.” हैक वेबपेज पर बोल्ड फॉन्ट में “गवर्नमेंट ऑफ इमाम महदी” लिखा था और उस पर हाथों में झंडा लिए एक घुड़सवार की तस्वीर थी. इसके साथ ही एक संदेश भी वेबपेज पर दिख रहा था, “भारतीय पुलिस और मोदी सरकार हम चेतावनी देते हैं, मुसलमानों को परेशान करना बंद करो..इमाम महदी जल्द आ रहे हैं.” एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हैकर्स ने खुद को एक सैन्य टुकड़ी बताया है. हैकर्स ने कहा है कि दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि देने के लिए उन्होंने ऐसा किया है. गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा में कई लोग मारे गए थे और घायल हुए थे. इस्लाम में इमाम मेहदी को इस्लाम का आखिरी पैगंबर माना गया है. इस्लाम में इमाम मेहदी को लेकर कई तरह की मान्यताएं भी प्रचलित हैं. गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में तीन दिनों तक हिंसा का तांडव देखने को मिला था. इस हिंसा में दिल्ली के हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल की मौत भी हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी ने 'विकसित भारत' के दावे पर उठाए सवाल, कहा - 'मुस्लिम बेटियों को...'
ओवैसी ने 'विकसित भारत' के दावे पर उठाए सवाल, कहा - 'मुस्लिम बेटियों को...'
'व्यवस्था तुरंत ठीक हो', दिल्ली में रेप की घटनाओं पर SC सख्त, दिए ये निर्देश
'व्यवस्था तुरंत ठीक हो', दिल्ली में रेप की घटनाओं पर SC सख्त, दिए ये निर्देश
EC विवाद पर नितिन नबीन का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- ‘ये उनकी हताशा और...’
EC विवाद पर नितिन नबीन का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- ‘ये उनकी हताशा और...’
‘Z-प्लस सुरक्षा फिर से हो बहाल’, अभिषेक बनर्जी ने किया कलकत्ता HC का रुख
‘Z-प्लस सुरक्षा फिर से हो बहाल’, अभिषेक बनर्जी ने किया कलकत्ता HC का रुख

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
Embed widget