एक्सप्लोरर

Chitradurga Mutt Case: चित्रदुर्ग मठ मामले में CM बसवराज बोम्मई का बयान, कहा- इन्वेस्टीगेशन में सच्चाई आएगी सामने

Karnataka News: सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा इस मामले की जांच चल रही है. जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी. इस मामले में कुछ बोलना जांच के लिए अच्छा नहीं है.

Chitradurga Mutt Case News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai) ने कहा कि चित्रदुर्ग (Chitradurga) स्थित एक प्रमुख मठ के मुख्य पुजारी से जुड़े एक मामले में जांच जारी है. मठ के पुजारी पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है. सीएम बसवराज ने कहा कि जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी. हालांकि, उन्होंने पुजारी और मामले के खिलाफ आरोपों के बारे में कोई अन्य टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, क्योंकि इस मामले की जांच चल रही है.  

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, "यह एक महत्वपूर्ण मामला है जिसमें पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और चित्रदुर्ग में अपहरण का भी मामला है. पुलिस ने दोनों मामले दर्ज किए हैं और जांच जारी है. ऐसी स्थिति में, टिप्पणी करना या मामले की व्याख्या करना जांच के लिए अच्छा नहीं है." बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "पुलिस को पूरी आजादी है, वे जांच करेंगी और सच्चाई सामने आ जाएगी." 

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बता दें कि मैसूर शहर की पुलिस ने हाई स्कूल की लड़कियों के कथित यौन शोषण के लिए पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की कुछ धाराओं के तहत चित्रदुर्ग के मुरुघा मठ के शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इस केस में जिला बाल संरक्षण इकाई के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर मठ के छात्रावास के वार्डन समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 

मठ की ओर से दी गई ये सफाई

बता दें कि लड़कियों ने मैसूर स्थित एक गैर-सरकारी संगठन 'ओदानदी सेवा संस्थान' से संपर्क किया और काउंसलिंग के दौरान अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बताया, जिसके बाद उसने अधिकारियों से संपर्क किया और पुलिस ने मामला दर्ज किया. हांलाकि, मुरुघा मठ सलाहकार समिति के सदस्य एनबी विश्वनाथ ने पुजारी के खिलाफ लगे सभी आरोप से इनकार किया है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस आरोप के पीछे मठ के प्रशासनिक अधिकारी एसके बसवराजन का हाथ है, जो पूर्व विधायक हैं. एक महिला की शिकायत पर चित्रदुर्ग में बसवराज के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Ghulam Nabi Azad: ‘कांग्रेस में अनपढ़ों की जमात, पार्टी छोड़ने पर किया गया मजबूर’, इस्तीफे के बाद गुलाम नबी का तीखा हमला

जानिए- क्या है श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद जिस पर हाईकोर्ट ने अदालत को दिया चार महीने में फैसला सुनाने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget