एक्सप्लोरर

चिराग पासवान ने जेटली को लिखा खत, कहा- केंद्र सरकार नोटबंदी के गिनाएं फायदे

सूत्रों ने बताया कि चिराग ने 11 दिसंबर के चुनाव नतीजे आने के बाद जेटली को एक पत्र लिख कर उनसे नोटबंदी के फायदे गिनाने को कहा था, ताकि वह एलजेपी लोगों को इस बारे में विस्तार से बता सकें.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (आरएलएसपी) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का दामन छोड़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में शामिल होने के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) का संबंध बृहस्पतिवार को तनावपूर्ण नजर आया, जब चिराग पासवान ने केंद्र सरकार को नोटबंदी से देश को हुए फायदे गिनाने को कहा. सूत्रों ने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरूण जेटली सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं और एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान तथा उनके बेटे चिराग पासवान के बीच घंटे भर चली बैठक बेनतीजा रही.

हालांकि, बीजेपी महासचिव एवं बिहार के पार्टी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि गठबंधन में कोई समस्या नहीं है और यह अक्षुण्ण है. वह भी बैठक में उपस्थित थे. एलजेपी सूत्रों ने कहा कि पांच राज्यों में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार ने संबंधों पर फिर से विचार करने की एक वजह दे दी है.

सूत्रों ने बताया कि चिराग ने 11 दिसंबर के चुनाव नतीजे आने के बाद जेटली को एक पत्र लिख कर उनसे नोटबंदी के फायदे गिनाने को कहा था, ताकि वह एलजेपी लोगों को इस बारे में विस्तार से बता सकें. मीडिया में दी गई अपनी टिप्पणियों में चिराग ने किसानों और युवाओं के बीच बेचैनी के बारे में बात की है और एनडीए के मुश्किल वक्त से गुजरने के बारे में भी ट्वीट किया है.

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा में देर होने से भी एलजेपी की बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है. चिराग ने भी सीट बंटवारे की घोषणा में देर होने पर अपनी परेशानी जाहिर की है और कहा कि इससे सत्तारूढ़ गठबंधन (एनडीए) को नुकसान हो सकता है.

NDA सीट शेयरिंग: सुलह की राह पर LJP-BJP, नीतीश कुमार आज पहुंचेंगे दिल्ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget