एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हुए चिराग पासवान ने कहा 'पीएम मोदी के अयोध्या जाने में कोई बुराई नहीं'

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत किया है. चिराग पासवान ने कहा कि भगवान राम का रूप विराट है और उन्हें धर्म, जाति या समाज की सीमाओं में बांधना ठीक नहीं होगा.

नई दिल्लीः 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखने वाले हैं जिसका इंतज़ार देशभर में है. इसपर राजनीति भी तेज़ हो गई है. शरद पवार और असदुद्दीन ओवैसी पीएम की अयोध्या यात्रा पर पहले ही सवाल खड़े कर चुके हैं.

चिराग ने किया राम मंदिर निर्माण का स्वागत

एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत किया है. एबीपी न्यूज़ से ख़ास बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि देश का एक बड़ा वर्ग दशकों का इस दिन का इंतज़ार कर रहा था जो अब ख़त्म होने जा रहा है. चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी का हमेशा से ही मत रहा था कि इसका हल अदालत से निकलना चाहिए और अब जबकि अदालत ने इसकी मंज़ूरी दे दी है तो अब इसमें देरी नहीं होनी चाहिए.

भगवान राम को जाति-धर्म में नहीं बांटा जा सकता

चिराग पासवान ने कहा कि भगवान राम का रूप विराट है और उन्हें धर्म, जाति या समाज की सीमाओं में बांधना ठीक नहीं होगा. चिराग के अनुसार भगवान श्रीराम सबके हैं, वो जितना अमीरों के हैं उतना ही ग़रीबों के हैं. वो जितना अगड़ों के हैं उतना ही पिछड़ों के भी हैं. एक दलित नेता के तौर पर बात करते हुए चिराग पासवान ने उम्मीद जताई कि राम मंदिर निर्माण से एक स्पष्ट संदेश यही जाना चाहिए कि रामराज्य की परिकल्पना के अनुरूप ही समाज से भी हर तरह का भेदभाव ख़त्म होना चाहिए.

पीएम के अयोध्या जाने में कोई बुराई नहीं

शरद पवार और असदुद्दीन ओवैसी समेत कुछ नेताओं ने पीएम के अयोध्या जाकर भूमि पूजन समारोह में भाग लेने पर आपत्ति जताई थी. चिराग पासवान ने इन आपत्तियों को पूरी तरह ख़ारिज़ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के अयोध्या जाने में कोई बुराई नहीं है. उनके मुताबिक़ पीएम की यात्रा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

इसे भी देखें

पी चिदंबरम ने कहा- महबूबा मुफ्ती की हिरासत को बढ़ाया जाना कानून का दुरुपयोग

बर्फ फैक्ट्री से गैस लीक होने के बाद मचा भगदड़, दम घुटने की वजह से सांस लेना हुआ मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?

वीडियोज

Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget