एक्सप्लोरर

'जिसको जो क्रेडिट लेना है वो ले लें...', जातीय जनगणना पर RJD के दावे पर बोले चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार द्वारा लिया गया निर्णय भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करेगा.

जातीय जनगणना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दावों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया और कहा, 'जिसको जो क्रेडिट लेना है वो ले लें.' जातीय जनगणना के ऐलान के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जश्न मनाया और कहा कि ये उनकी पार्टी और लालू यादव की जीत है और अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) इसका श्रेय लेगी. सियासी तनातनी के बीच चिराग पासवान ने आरजेडी पर पलटवार किया और कहा, 'जो लोग केंद्र की मंशा पर शक कर रहे थे अब उनमें जातीय जनगणना का श्रेय लेने की होड़ लगी है.'

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)- रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने अगली जनगणना में जाति गणना को शामिल करने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की है. गुरुवार (1 मई, 2025) को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कहा कि समाज के पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए यह कदम जरूरी था.

चिराग पासवान ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार द्वारा लिया गया निर्णय भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करेगा. चिराग ने जाति जनगणना का श्रेय लेने की कोशिश करने के लिए कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और अन्य विपक्षी दलों की आलोचना की.

लोजपा (रामविलास) नेता ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल श्रेय लेने के लिए एक-दूसरे से होड़ कर रहे हैं जबकि उन्होंने सत्ता में रहते हुए कुछ नहीं किया. लोजपा (रामविलास), भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा है. चिराग पासवान ने कहा, 'कल (बुधवार को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया. यह समय की मांग थी.'

चिराग पासवान ने कहा कि इससे समाज के उन वर्गों को मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी, जिन्हें सरकारी योजनाओं या आरक्षण नीति का कोई लाभ नहीं मिल रहा था. उन्होंने कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय को और मजबूत करेगा. चिराग पासवान ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने केंद्र के फैसले का श्रेय लेना शुरू कर दिया, जबकि उन्होंने जाति जनगणना के मुद्दे को केवल वोट के लिए लोगों को गुमराह करने के ‘राजनीतिक हथियार’ के रूप में इस्तेमाल किया.

चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की पार्टी आजादी के बाद कई दशकों तक केंद्र में सत्ता में रही, लेकिन उसने जाति जनगणना नहीं कराई. चिराग ने कहा, 'सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ऐसा करने की इच्छा रखते हैं.' उन्होंने कांग्रेस शासित कर्नाटक और तेलंगाना में कराए गए जाति सर्वेक्षणों को अपारदर्शी और राजनीति से प्रेरित बताया.

चिराग पासवान ने विपक्ष के उस आरोप को खारिज कर दिया, जिसमें मोदी सरकार पर, खासकर बिहार में चुनाव को ध्यान में रखते हुए अगली जनगणना में जाति गणना को शामिल करने का फैसला करने का आरोप लगाया गया था. चिराग पासवान ने कहा, 'अगर ऐसा होता तो हम 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यह काम कर लेते.'

 

यह भी पढ़ें:-
Caste Census: 'राहुल गांधी को सीरियस मत लो, उन्हें सर्वे और सस्पेंस का अंतर नहीं पता', जातीय जनगणना पर धर्मेंद्र प्रधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget