एक्सप्लोरर

Caste Census: 'राहुल गांधी को सीरियस मत लो, उन्हें सर्वे और सस्पेंस का अंतर नहीं पता', जातीय जनगणना पर धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि जातीय जनगणना का निर्णय अचानक नहीं, बल्कि 11 साल की नीति और तैयारी का परिणाम है. उन्होंने नेहरू और कांग्रेस पर भी हमला बोला.

BJP Press Conference On Caste Census: बीजेपी की केंद्र सरकार ने देशभर में जाति जनगणना करवाने का फैसला लिया है. ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया है. इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि ये फैसला एकाएक नहीं लिया गया है, इसपर पिछले 11 सालों से काम चल रहा है. हमारा मकसद समाज के हर तबके तक लाभ पहुंचाने का है. सामाजिक न्याय हमेशा हमारी नीति का केंद्र रहा है और इसलिए ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया गया.

BJP के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर धर्मेंद्र प्रधान ने जोर देकर कहा कि यह भारत की आज़ादी के बाद पहली बार है, जब केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना को सैद्धांतिक मंजूरी दी है. यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो वंचितों को उनका हक दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. इसे लगभग एक साल पहले गृह मंत्री ने सूचित किया था.

नेहरू जातीय आरक्षण के विरोधी थे- धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नेहरू जी जातीय आरक्षण के विरोधी थे. इसके लिए उन्होंने राज्यों को चिट्ठी भी लिखी थी. मंडल कमीशन लागू करने के समय बीजेपी सरकार का हिस्सा थी. इसे रोकने का काम कांग्रेस ने किया. मंडल कमीशन को लेकर राजीव गांधी का क्या रुख था सभी जानते हैं.

राहुल गांधी पर तीखा हमला
50% आरक्षण की सीमा खत्म करने के सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी की जातीय जनगणना पर प्रतिक्रिया को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से लेना ही नहीं चाहिए. उन्हें सर्वे और सेंसस के बीच का अंतर भी नहीं पता. उन्होंने आगे कहा कि नेहरू और राजीव गांधी की चिट्ठियों और बयानों को पढ़कर कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए.

डिजिटल भारत की ओर इशारा
धर्मेंद्र प्रधान ने जातीय जनगणना को कुछ दलों के लिए राजनीतिक एटीएम करार दिया और कहा कि मोदी जी ने डिजिटल पेमेंट सिस्टम लाकर इस एटीएम को बंद कर दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार का भी जिक्र किया. धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि जब बिहार में जातीय सर्वे हुआ तो बीजेपी ने साथ दिया था. उन्होंने कर्पूरी ठाकुर का भी जिक्र करते हुए कहा कि जनसंघ ने भी उनका समर्थन किया था.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget