एक्सप्लोरर

Chirag Paswan Prediction: पैर छूने के 2 दिन बाद चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के नये फैसले पर ये की भविष्यवाणी, जानिए क्या कहा

Chirag Prediction: चिराग ने कहा, ‘‘नवीनीकरण का कार्य तो हम सभी के घरों में होता ही रहता है पर हम लोगों ने नवीनीकरण कार्य को लेकर अपनी गाय-भैंसों के साथ घर खाली कर दिया हो, ऐसा आमतौर पर होता नहीं है.’’

Chirag Prediction For Nitish Kumar: बिहार में दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर सुर्खियों में आए लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश द्वारा जल्द ही एक नया निर्णय लिए जाने की भविष्यवाणी की है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद नेता तेजस्वी यादव की इफ्तार दावत में शामिल होने और उनके मुख्यमंत्री आवास से दूसरे आवास में सामान हस्तांतरित करने के मद्देनर उन्होंने यह भविष्वाणी की. चिराग ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव की इफ्तार दावत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी एक संकेत है, जिसके गंभीर राजनीतिक असर हो सकते हैं.

चिराग ने नीतीश के पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से सात सर्कुलर मार्ग स्थित दूसरे आवास में सामान हस्तांतरित किए जाने के बारे में खुलकर बोला. चिराग ने कहा, ‘‘नवीनीकरण का कार्य तो हम सभी के घरों में होता ही रहता है पर हम लोगों ने नवीनीकरण कार्य को लेकर अपनी गाय-भैंसों के साथ घर खाली कर दिया हो, ऐसा आमतौर पर होता नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बडे़ आदमी हैं, उनके पास अनेक घर और अनेक घरों की संभावनाएं हैं. चिराग ने कहा कि जिस तरीके से उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को खाली किया है, ये कुछ और इशारा करता है, यह उतनी सरल तस्वीर नहीं है, जितनी यह दिखती या दिखायी जाती है.

क्या कुछ बोले चिराग
नीतीश पर अक्सर तीखे हमले करने वाले पासवान गत शुक्रवार को उस समय सुर्खियों में आ गये, जब उन्होंने बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री का पैर छूकर अभिवादन किया. नीतीश के राबड़ी देवी के आवास पर वाहन के बजाय पैदल चलकर पहुंचने की ओर इशारा करते हुए चिराग ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि सोनिया गांधी जी एक बार मेरे पिता के घर पैदल चलकर आयी थीं और उसके बाद वर्ष 2004 में संप्रग की शुरूआत हुई थी. इसलिए नीतीश जी का पैदल चलकर जाना मेरे दृष्टिकोण से मायने रखता है.’’

कहा ये ये संयोग नहीं
चिराग अब अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली पार्टी के एक धड़े के प्रमुख हैं. चिराग ने कहा कि अपने आवास से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी) के आवास पर आयोजित इफ्तार दावत में शामिल होने के लिए नीतीश जी का पैदल चलकर जाना और अगले दिन अमित शाह जी का पटना आने का कार्यक्रम, ये तमाम बातें महज एक संयोग नहीं हो सकती हैं और उतनी सरल नहीं प्रतीत हो रही हैं, जैसा उन्हें बताया जा रहा है.

NDA में सब ठीक नहीं
उन्होंने कहा कि यकीनन राजग में सबकुछ ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर हम हाल की घटनाओं पर नजर डालें नीतीश जी ने जनसंख्या कानून और पेगासस जासूसी मामले जैसे मुद्दों पर बिल्कुल विपरीत रुख अपनाया है. चिराग ने कहा कि बिहार के लिए विशेष दर्जे और जातीय जनगणना जैसे मामले, जो कि उनके प्रिय विषय हैं, में उनकी उपेक्षा की गई है. नाम न छापने की शर्त पर एनडीए के सूत्रों ने कहा कि चिराग, जो अपने पैरों के नीचे खिसकी जमीन की तलाश के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ने पानी में मछली पकड़ने की दृष्टि से BJP और नीतीश की जदयू के बीच मतभेद पैदा करने की एक कोशिश की होगी.

यह भी पढ़ेंः IPL 2022: आईपीएल में गुजरात टाइटंस के साथ हुआ गजब संयोग, जानकर दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे

IPL 2022: सैमसन से लेकर चहल तक, इस अंदाज़ में नज़र आए राजस्थान के खिलाड़ी, सामने आया Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS Meeting 2026: RSS की बड़ी बैठक में क्या होगा फैसला? राम मंदिर चढ़ावा विवाद और पेपर लीक के बीच बेलगाम में मंथन
RSS की बड़ी बैठक में क्या होगा फैसला? राम मंदिर चढ़ावा विवाद और पेपर लीक के बीच बेलगाम में मंथन
Amarnath Yatra 2026: 600 CCTV कैमरों और 'थर्ड आई' सिस्टम से होगी हर पल निगरानी, पूरी तरह एक्टिव हुआ ICCC
600 CCTV कैमरों और 'थर्ड आई' सिस्टम से होगी हर पल निगरानी, पूरी तरह एक्टिव हुआ ICCC
India France Relations: फ्रांस दौरे पर निर्मला सीतारमण, निवेश, टेक्नोलॉजी और आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार
फ्रांस दौरे पर निर्मला सीतारमण, निवेश, टेक्नोलॉजी और आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार
नक्सलवाद के बाद अब अवैध घुसपैठ पर एक्शन के लिए तैयार मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई बड़ी बैठक 
नक्सलवाद के बाद अब अवैध घुसपैठ पर एक्शन के लिए तैयार मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई बड़ी बैठक 

वीडियोज

New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE
Bollywood News: रॉकिंग स्टार यश की 'Toxic' का धमाकेदार ट्रेलर आउट! 26 अगस्त को सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रहे हैं यश (01-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नक्सलवाद के बाद अब अवैध घुसपैठ पर एक्शन के लिए तैयार मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई बड़ी बैठक 
नक्सलवाद के बाद अब अवैध घुसपैठ पर एक्शन के लिए तैयार मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई बड़ी बैठक 
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
ICC T20 रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, नंबर-1 बने ईशान किशन, टॉप-8 बल्लेबाजों में चार भारतीय
ICC T20 रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, नंबर-1 बने ईशान किशन, टॉप-8 बल्लेबाजों में चार भारतीय
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
11 साल में 4 गुना बढ़े इंटरनेट कनेक्शन, जानिए Digital India ने कैसे बदल दी भारत की तस्वीर
11 साल में 4 गुना बढ़े इंटरनेट कनेक्शन, जानिए Digital India ने कैसे बदल दी भारत की तस्वीर
Embed widget