एक्सप्लोरर

फिलहाल दिल्ली में रहेगी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा, SC का आदेश

इस मामले की सुनवाई दोपहर 1 बजे जब शुरू हुई तो कोर्ट को बताया गया कि लड़की राजस्थान में मिल चुकी है. छात्रा को कोर्ट पहुंचते-पहुंचते लगभग 6 बजे का वक्त हो गया. कोर्ट ने लड़की से बंद कमरे में बात की और आदेश पारित किया.

नई दिल्ली: बीजेपी नेता चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की फिलहाल दिल्ली में रहेगी. कई दिनों की तलाश के बाद राजस्थान में मिली लड़की को आज सुप्रीम कोर्ट ने अपने पास बुलाया. कोर्ट ने उसकी सुरक्षा को लेकर लिखी गई कुछ वकीलों की चिट्ठी पर संज्ञान लेते हुए यह सुनवाई की. कोर्ट ने आदेश दिया है कि लड़की को दिल्ली के महिला हॉस्टल में रखा जाए और फिलहाल सिर्फ माता-पिता से मिलने दिया जाए. सोमवार को मामले में आगे की सुनवाई होगी.

दरअसल कुछ महिला वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट को चिट्ठी लिखकर यह मामला उठाया था. उन्होंने अंदेशा जताया था कि जिस तरह से उन्नाव मामले में पीड़िता के साथ दुर्घटना हुई, वैसा ही कहीं इस लड़की के साथ न हो. उन्होंने कोर्ट को बताया था कि लड़की एक ताकतवर नेता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के बाद लापता है.

दोपहर 1 बजे जब मामले की सुनवाई शुरू हुई, तो कोर्ट को बताया गया कि लड़की राजस्थान में मिल चुकी है. यूपी पुलिस उसे लेकर शाहजहांपुर जा रही है. मामले में कोर्ट को चिट्ठी लिखने वाली महिला वकीलों ने आग्रह किया कि पहले जज उससे मुलाकात करें. बेंच के सदस्य जस्टिस भानुमति और जस्टिस बोपन्ना ने इससे सहमति जताई. उन्होंने यूपी सरकार के वकील से पांच मिनट में बताने को कहा कि लड़की अभी कहां है और उसे कोर्ट तक लेकर आने में कितना समय लगेगा.

करीब डेढ़ बजे कोर्ट को जानकारी दी गई कि लड़की फतेहपुर सीकरी के करीब है. उसे ढाई घंटे में सुप्रीम कोर्ट तक लाया जा सकता है. इस पर कोर्ट ने कहा कि हम पहले बंद कमरे में लड़की से मिलेंगे. उसके बाद खुली अदालत में जरूरी आदेश पारित करेंगे.

हालांकि, छात्रा के सुप्रीम कोर्ट पहुंचते-पहुंचते शाम करीब साढ़े 6 बजे का वक्त हो गया. जजों ने लगभग 45 मिनट तक उससे मुलाकात की. साढ़े 7 बजे कोर्ट नंबर 6 में दोनों जज बैठे. उन्होंने बताया कि लड़की फिलहाल दिल्ली में ही रहना चाहती है. वह अपने माता-पिता से मिलना चाहती है.

कोर्ट ने आदेश में लिखवाया, "हम दिल्ली पुलिस को यह आदेश देते हैं कि लड़की को सुरक्षा दे. एक टीम भेजकर उसके माता-पिता को शाहजहांपुर से दिल्ली लाए. लड़की को अभी कोर्ट के पास के ही महिला हॉस्टल में रखा जाए. अगली सुनवाई तक उससे माता-पिता के अलावा किसी को न मिलने दिया जाए." कोर्ट ने साफ किया है कि वह मामले के तथ्यों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं कर रहा है. उसकी प्राथमिकता सिर्फ लड़की की सुरक्षा है. सोमवार को दोपहर बाद मामले में आगे की सुनवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget