एक्सप्लोरर

पूर्वी लद्दाख के पास बंकर बनाकर चीन की सेना कर रही युद्धाभ्यास, भारतीय जवानों की पैनी नजर

भारत की तरफ से लद्दाख में जिन जवानों को तैनात किया गया है, उनमें इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस, भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना के जवान शामिल हैं.मोर्चे पर तैनात सीनियर अधिकारियों ने भी हाल में अग्रिम इलाकों की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है और वे स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं.

भारत और चीन के बीच एलएसी पर गतिरोध पिछले एक साल से भी ज्यादा वक्त से चल रहा है. पिछले साल 5 मई को चीनी सैनिकों ने अतिक्रमण करते हुए घुसपैठ की कोशिश की थी, और उसके बाद दोनों देशों के सैनिकों को बीच हल्की हिंसक झड़प हुई थी. इस घटना के करीब सालभर बाद पूर्वी लद्दाख सेक्टर के डेप्थ इलाकों चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान युद्धाभ्यास करने जा रहे हैं.

सालभर बाद फिर चीन की शरारत

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के बावजूद भारतीय सेना पूरी तरह से मुश्तैद है और चीनी जवानों के हर मूवमेंट पर बेहद करीब से नजर रखी जा रही है. सूत्रों के हवाले से एएनआई ने बताया कि पिछले कई सालों से चीनी सैनिक यहां पर पारंपरिक रूप से आते रहे हैं और गर्मी के समय में यहां पर युद्धाभ्यास करते हैं. पिछले साल भी वे इन इलाकों में अभ्यास करने के बहाने आए थे और यहां से पूर्वी लद्दाख की ओर आक्रामक तेवर अख्तियार करते हुए चले गए थे.

चीन के सैनिक अपनी सीमा के अंदर है और कुछ जगहों पर यह दूरी 100 किलोमीटर या उससे भी ज्यादा है. यह डेवलपमेंट इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पैंगोंग झील के दोनों किनारों से आपसी सहमति के बाद दोनों देशों की सैनिकों की वापसी के बावजूद हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा हाइट्स समेत मौजूदा कई विवादित जगहों पर दोनों तरफ सैनिकों की वापसी को वापसी संभव नहीं हो पाई है और इसको लेकर बातचीत चल रही है.

पूर्वी लद्दाख के नजदीक बना रहा बंकर

भारत की तरफ से सैनिकों की पूर्वी लद्दाख और अन्य सेक्टरों में अग्रिम ठिकानों पर गर्मियों के दिनों में की जाने वाले तैनाती देखी गई है. मोर्चे पर तैनात सीनियर अधिकारियों ने भी हाल में अग्रिम इलाकों की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है और वे स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं.

भारत की तरफ से लद्दाख में जिन जवानों को तैनात किया गया है, उनमें इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस, भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना के जवान शामिल हैं, जो ज्यादातर उन सेक्टरों में अग्रिम ठिकानों पर बने हुए हैं.

पिछले साल चीन अपने पारंपरिक अभ्यास के बाद ईस्टर्न फ्रंट पर आ गए थे और उसके बाद दोनों तरफ से सैन्य विवाद बना हुआ है. ऐसी उम्मीद थी कि चीन अपने ठिकानों पर लौट जाएंगे लेकिन वे वहीं पर बने हुए हैं. ऐसा देखा गया है कि चीन की तरफ वे बंकरों का निर्माण कर रहे हैं और अपने ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  चीन ने भारत से कहा- सीमा मुद्दे को ‘उपयुक्त स्थिति’ में रखें, दीर्घकालिक संबंधों पर ध्यान दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget