एक्सप्लोरर

India China Latest News: चीन की नई साजिश, गलवान वैली के बाद अब लद्दाख के डेपसांग में खोला नया मोर्चा

डिसइंगेजमेंट के लिए तैयार होने के महज़ 48 घंटे के भीतर ही पूर्वी लद्दाख में एक बार फिर भारत और चीन के बीच तनातनी होने का अंदेशा है. ताज़ा सैटेलाइट तस्वीरों से पता चल रहा है कि गलवान घाटी के पीपी-14 (पेट्रोलिंग प्वाइंट) पर फिर से चीन ने एक टेंट लगा लिया है. साथ ही डेपसांग-प्लेन में भी भारत और चीन के बीच टकराव की स्थिति बन रही है.

नई दिल्ली: चीन ने पूर्वी लद्दाख में भारत के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है. अब भारत के फॉरवर्ड एयरबेस दौलत बेग ओल्डी के पास डेपसांग प्लेन के पेट्रोलिंग पॉइंट (पीपी) 10 से 13 तक चीन के सैनिक भारतीय सेना को गश्त लगाने से रोक रहे हैं. साथ ही डेपसांग प्लेन के पीछे भी चीन अपने इलाके में बड़ी तादात में 'मिलिट्री बिल्ट अप' करने की तैयारी कर रहा है.

आपको बता दें कि डेपसांग प्लेन में ही वर्ष 2013 में चीन 25 दिनों तक टेंट गाड़कर बैठ गया था. उस वक्त उच्च स्तर पर राजनैतिक और राजनियक दखल के बाद ही दोनों देशों के बीच में फेसऑफ खत्म हुआ था.

चीन ने फिर से अपने तंबू गाड़ लिए हैं बता दें कि 15 जून की देर रात लद्दाख के गल्वन घाटी में जिस पेट्रोलिंग प्वाइंट चौदह के सामने, सोलह बिहार रेजिमेंट के जवानों ने चीन के कैंप को जलाकर खाक कर दिया था.अपने कमांडिंग अफसर संतोष बाबू की धोखे से की गई हत्या के बदले चासील चीनियों को मार गिराया था.वहां ने चीन ने फिर से अपने तंबू गाड़ लिए हैं.

सैटेलाइट इमेज में से हुआ खुलासा

सैटेलाइट इमेज में गलवान घाटी में चीन की वेस्टर्न थिएटर कमांड के पूरी इंफेंट्री बटालियन, उनके हथियार, साजो सामान, सड़क बनाने वाली हैवी मशीनरी और बख्तरबंद गाड़ियां दिखाई दे रही हैं. भारत की तरफ से डायरेक्ट फायरिंग से बचने के लिए पहाड़ की ओट में कई सैनिक अड्डे भी बनाए गए हैं.

गलवान नदी के बहाव को रोकने की कोशिश कर रहा है चीन, पुल की तस्वीरें भी मिलीं रॉयटर्स और सरकारी सूत्रों से हमें मिली तस्वीरों से ये भी साबित होता है कि चीन यहां गलवान नदी के बहाव को रोकने की कोशिश कर रहा है और वहां कोई पुल भी बना रहा है. 9 जून तक वहां कोई एक्टिविटी नहीं थी लेकिन 16 जून को ली गई तस्वीरों में सिर्फ चीन के ट्रक और टेंट ही दिख रहे हैं. कुछ निर्माण कार्य भी दिख रहा है.यहां तक कि नदी को पार करने के लिए एक अस्थाई पुल का भी निर्माण हो गया लगता है.और ऐसा लगता है कि इसी अस्थाई पुल के जरिए चीन के ये ट्रक और मशीनें आगे पहुंची हैं. इसके बाद नीचे को यहां चीनी कैंप्स हैं.

ये हरकत तब की गई है जब 15 जून की रात हुई हिंसक झड़प के बाद कोर कमांडरों की बैठक में चीन गलवान घाटी में दो किलोमीटर पीछे अपने बेस कैंप में लौटने का वादा कर चुका है. भारतीय सेना की तरफ से चीन की इस हरकत पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने एक बार फिर पूरी गल्वन घाटी पर अपना दावा ठोंक दिया है. चीन यहीं नहीं रुका, इसने 15 जून को गल्वन घाटी में हुई हिंसक झड़प के लिए भी भारत को ही दोषी ठहराया है

गलवान घाटी में एलएसी पर मौजूद पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 का सामरिक महत्व क्या है

पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 घाटी में वो जगह है जहां पूर्व से आ रही गल्वन नदी तीखी मोड़ लेकर दक्षिण की तरफ मुड़ती है. यहां से करीब आठ किलोमीटर बाद ये श्योक नदी में मिलती है जिसके दूसरी तरफ दौलत बेग ओल्डी के फॉरवर्ड एरिया में जाने वाली हिंदुस्तान की सड़क है और यहां सेना का एक बड़ा बेस कैंप भी है. इसी जगह के पास भारत ने एक पुल भी बनाया है ताकि श्योक की उफनती जलधारा को पार कर हमारे सैनिक एलएसी की रक्षा कर सकें. लेकिन चीन को ये पसंद नहीं है.

चीन पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 पर कब्जा करने के फिराक में इसलिए है क्योंकि यहां से पूरी घाटी उसकी लाइन ऑफ साइट में हो यानि यहां से ये पूरी घाटी और भारत की गतिविधियों पर नजर रख सके. लेकिन भारत की सेना पर पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 पर अंगद की तरह पैर जमाए खड़ी है जिसे शी जिनपिंग की सिपाही लाख कोशिशों के बाद भी हिला नहीं सक रहे.

लेकिन हिंदुस्तान इस बार चीन के धोखे में नहीं आने वाला इसलिए अब पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 से लेकर श्योक नदी तक किलेबंदी कर दी गई है.अगर इस बार चीन ने कोई गलत हरकत की तो गल्वन की घाटी चीनी सैनिक की कब्रगाह बन जाएगी.

दिल्ली: ऑपरेशनल हुए शकूरबस्ती रेलवे आइसोलेशन कोच, कोरोना पेशेंट्स का आना शुरू मणिपुर में बीजेपी की सरकार पर छाया संकट खत्म, हेमंत शर्मा ने कहा- विकास के लिये BJP-NPP मिलकर काम करेंगे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
PM मोदी के वीडियो से क्या पता चलता? कैसे काम करता है इंस्टाग्राम एल्गोरिदम
PM मोदी के वीडियो से क्या पता चलता? कैसे काम करता है इंस्टाग्राम एल्गोरिदम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget